ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में एक और मिला कोरोना का पॉजिटिव मरीज, सूबे में आंकड़ा हुआ 148

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां कोरोना का एक और मरीज पॉजिटिव मिला है. यह मरीज सासाराम रोहतास का रहने वाला है. सूबे में आंकड़ा बढ़कर 148 हो गया है. स्वास्थ

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां कोरोना का एक और मरीज पॉजिटिव मिला है. यह मरीज सासाराम रोहतास का रहने वाला है. सूबे में आंकड़ा बढ़कर 148 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक इस मरीज की उम्र 36 साल बताई जा रही है. इससे पहले सासाराम में जो महिला कोरोना पॉजिटिव मिली थी, उसी महिला के संपर्क में आने से यह मरीज भी संक्रमित हुआ है.


बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक इससे पहले आज मिले सभी मरीज मुंगेर जिले के सदर बाजार इलाके के रहने वाले थे. जो जलमालपुर के मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं. बिहार में एक हफ्ते के अंदर हालात काफी तेजी से बदले हैं. एक हफ्ते में 71 मरीज सामने आये थे. लेकिन आज का नया मामला सामने आने के बाद यह आंकड़ा 76 हो गया है. यानी कि बिहार में कुल 148 मरीज सामने आ चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज सुबह जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक बिहार में 2 लोगों की मौत हुई है, जबकि  42 लोगों ने कोरोना को हराकर एक नई जिंदगी हासिल की है.


पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 32 नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में इस महामारी के सक्रिय मामले बढ़कर 300 हो गये. मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने आज यह जानकारी दी. दिल्ली में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 2248 हो गई है. पिछले चौबीस घंटों में 92 नए मामले सामने आए हैं. पिछले चौबीस घंटों में 113 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. अब तक कुल 724 लोग ठीक हुए हैं. पिछले 24 घंटों में एक मौत हुई है, मौत का कुल आंकड़ा 48 है. केरल में 11 और मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के साथ ही आज प्रदेश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़ कर 437 हो गयी है. कोझीकोड़ मेडिकल कालेज के दो हाउस सर्जनों के संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जायेगा . उन्होंने कहा कि सरकार की इसी प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक अध्यादेश को मंजूरी दी है .

टैग्स