ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में सरकारी तमाशा : सत्तारूढ़ पार्टी के MP ही कह रहे हैं कि निकम्मे-निठल्ले SP की पोस्टिंग की जा रही है

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन के दावों की पोल खोलने के लिए अब विपक्षी पार्टियों के नेताओं की जरूरत नहीं पड़ रही है. बीजेपी के नेताओं ने ही मुख्यमंत्री के कानून

बिहार में सरकारी तमाशा : सत्तारूढ़ पार्टी के MP ही कह रहे हैं कि निकम्मे-निठल्ले SP की पोस्टिंग की जा रही है
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन के दावों की पोल खोलने के लिए अब विपक्षी पार्टियों के नेताओं की जरूरत नहीं पड़ रही है. बीजेपी के नेताओं ने ही मुख्यमंत्री के कानून के राज के दावों की हवा निकालना शुरू कर दिया है. अब बीजेपी के सांसद ने कहा है  कि सरकार ने निकम्मा और निठल्ला एसपी की पोस्टिंग कर दी है.


छेदी पासवान का तीखा हमला
बिहार के सासाराम से बीजेपी के सांसद हैं छेदी पासवान. मंगलवार को उन्होंने मीडिया से बात करते हुए रोहतास जिले के एसपी को निकम्मा और निठल्ला करार दिया. सांसद ने कहा कि ऐसे एसपी को बिना समय गंवाये तत्काल सस्पेंड कर देना चाहिये.


सासंद ने कहा कि निकम्मा और निठल्ले एसपी के कारण ही रोहतास में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है. जाहिर है कि जब पुलिस कप्तान ही निकम्मा रहेगा तो उसके निचले स्तर के अधिकारी भी निकम्मी और निठल्ली बनी रहेगी. हम आपको बता दें कि रोहतास के एसपी सत्यवीर सिंह हैं जो नीतीश कुमार के पसंदीदा अधिकारियों में शुमार किये जाते रहे हैं. नीतीश कुमार के राज में उन्हें हमेशा अहम जिलों के एसपी का पद मिलता रहा है.


क्यों गर्म हुए छेदी पासवान
दरअसल छेदी पासवान के क्षेत्र यानि रोहतास जिले के कोचस में सोमवार को पेट्रोल पंप पर जबरदस्त लूट हुई थी. इस दौरान अपराधियों ने पेट्रोल पंप मालिक के बेटे की हत्या भी कर दी थी. सांसद छेदी पासवान ने आज इस मामले पर गहरी नाराजगी जतायी. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए रोहतास के एसपी सत्यवीर सिंह को निकम्मा और निठल्ला करार दिया और उन्हें तत्काल निलंबित करने की मांग की.