ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में भीषण गर्मी, हल्की बारिश के सूरज ने दिखाई तल्खी ; मौसम विभाग का अलर्ट जारी

PATNA : राजधानी पटना समेत पूरे बिहार के 17 जिलों में तापमान घटने का नाम नहीं ले रहा। देर रात तक लोगों को गर्म हवाओं का एहसास करना पड़ रहा है। राज्य के 24 जिलों का तापमान 40 डि

बिहार में भीषण गर्मी, हल्की बारिश के सूरज ने दिखाई तल्खी ; मौसम विभाग का अलर्ट जारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना समेत पूरे बिहार के 17 जिलों में तापमान घटने का नाम नहीं ले रहा। देर रात तक लोगों को गर्म हवाओं का एहसास करना पड़ रहा है। राज्य के 24 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चुका है। हालांकि मंगलवार को इस भीषण गर्मी के बीच पटना सहित कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई लेकिन उसके बाद वापस से मौसम ने अपने तल्ख तेवर दिखाने शुरू कर दिए। इसके बाद मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को अररिया, सुपौल, खगड़िया, शेखपुरा और भागलपुर जिला के कुछ जगहों पर लू चलने की संभावना है। इसके अलावा पूर्णिया बांका ब बेगूसराय जिले में हिटवेव की चेतावनी जारी की गई है।


मौसम विभाग ने अनुसार, दो दिन पहले राजधानी समेत राज्य के अधिकांश जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट हुई थी। इस कारण लोगों ने राहत महसूस की थी। लेकिन, अब मौसम विभाग की ओर से जारी नयी रिपोर्ट के अनुसार पांच जिलों और शहरों को छोड़कर अन्य जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। मंगलवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला 43.3 डिग्री सेल्सियस के साथ खगड़िया रहा। ऐसे में फिलहाल कुछ जिलों में अगले चार-पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में वृद्धि होने का पूर्वानुमान है। इसके कारण अगले कुछ दिनों तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।



वहीं, राजधानी में जून में पहली बार मंगलवार को लू चली। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी में अगले चार से पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। इस कारण एक बार फिर से शहरवासियों को तपती गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार अधिक गर्म होने से गरज-तड़क के साथ बारिश होती है।