ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

बिहार में बिजली का संकट, बिजली कंपनियों का बकाया नहीं चुकाने पर NTPC रोक सकता है पॉवर सप्लाई

PATNA : मार्च के पहले हफ्ते के बाद बिहार में बिजली संकट पैदा हो सकता है। बिजली कंपनियों ने अगर एनटीपीसी का बकाया समय पर चुकता नहीं किया तो बिहार को एनटीपीसी से मिलने वाली बिजली की सप्लाई बंद

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : मार्च  के पहले हफ्ते के बाद बिहार में बिजली संकट पैदा हो सकता है। बिजली कंपनियों ने अगर एनटीपीसी का बकाया समय पर चुकता नहीं किया तो बिहार को एनटीपीसी से मिलने वाली बिजली की सप्लाई बंद हो सकती है। एनटीपीसी का बिहार की बिजली कंपनियों पर लगभग साढे छह सौ करोड़ रूपए बकाया है। 


एनटीपीसी ने बकाया नहीं चुकाने पर 10 मार्च से दक्षिण बिहार की बिजली काटने की चेतावनी दे डाली है। एनटीपीसी की तरफ से दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक को बजाप्ता पत्र लिखकर इसकी जानकारी दे दी गई है। एनटीपीसी के रुख के बाद राजधानी पटना समेत दक्षिण बिहार के बड़े हिस्से में बिजली का संकट पैदा हो सकता है। एनटीपीसी ने अगर पावर सप्लाई बंद की तो इसका असर उत्तर बिहार समेत पूरे राज्य पर पड़ेगा। बकाया भुगतान को लेकर एनटीपीसी बिजली कंपनियों को पहले भी तीन बार रिमाइंडर भेज चुका है लेकिन बिजली कंपनियों के रवैये ने अब एनटीपीसी को चेतावनी देने पर मजबूर कर दिया है। बिजली कंपनियों पर एनटीपीसी का बकाया बनकर 633 करोड़ रुपए से ज्यादा का हो चुका है। इस बड़ी राशि में से लगभग 371 करोड के भुगतान के लिए जो समय सीमा तय की गई थी वह भी गुजर चुकी है। 


एनटीपीसी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर रजनीश भगत ने कहा है कि बिहार की बिजली कंपनियों को बार-बार रिमाइंडर देने के बावजूद अब तक बकाया का भुगतान नहीं किया गया है। एनटीपीसी के कई बिजली घरों से दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को पावर सप्लाई की जाती है। बिजली की कीमत का भुगतान करने के लिए कंपनियों को 45 दिन की समय सीमा निर्धारित है लेकिन इसमें लगातार देरी हो रही है। एनटीपीसी को बिजली के लिए भुगतान भारत सरकार बिहार सरकार और आरबीआई के बीच हुए त्रिपक्षीय समझौते के तहत किया जाता है।