ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

'बिहार में बहार है...' हनुमत कथा में बोले बाबा बागेश्वर ... देश में जल्द होगी हिन्दू राष्ट्र की घोषणा, सुनाया ये वाकया

PATNA : बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धर्मेंद्र शास्त्री पटना आ चुके हैं और उनकी पहले दिन की हनुमत कथा भी हो चुकी है। बाबा बागेश्वर ने पहले दिन अपने कथा में कहा कि वह अगले 5 दिन तक

'बिहार में बहार है...'  हनुमत कथा में बोले बाबा बागेश्वर ... देश में जल्द होगी हिन्दू राष्ट्र की घोषणा, सुनाया ये वाकया
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धर्मेंद्र शास्त्री पटना आ चुके हैं और उनकी पहले दिन की हनुमत कथा भी हो चुकी है। बाबा बागेश्वर ने पहले दिन अपने कथा में कहा कि वह अगले 5 दिन तक बिहार के लोगों को सुंदरकांड सुनाएंगे। इस दौरान उन्होंने बिहार की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार में सदैव राम नाम की पावन धारा बहती  रही है और सदा बहती रहेगी। पुरे बिहार में हनुमान जी के नाम पर बाहर आ गई है।


बागेश्वर बालाजी धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हनुमत कथा के दौरान यह कहा कि भारत जल्द ही हिंदू राष्ट्र बनने वाला है बस इसकी घोषणा होना बाकी है। पंडित धर्मेंद्र शास्त्री ने कहा कि - हमें एक महात्मा जी मिले उनने पूछा कि महाराज आप हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं क्या भारत हिंदू राष्ट्र बन सकेगा? हमने मुस्कुरा कर कहा कि हिंदू राष्ट्र तो बना बनाया है। बस घोषणा होना बाकी है भारत में जल्द ही हिंदू राष्ट्र की घोषणा हो जाएगी। बागेश्वर धाम वाले बाबा यह बातें पटना के तरफ पाली में आयोजित हनुमत कथा के दौरान कह रहे थे।


इसके आगे पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, बिहार में बहार है। बिहार के लोगों से काफी प्यार मिल रहा है। यहां के लोगों से हमें आशीर्वाद भी मिलेगा। कि यह वही भूमि है जहां से संसार को शून्य की प्राप्ति हुई थी। बिहार भक्ति के लिए जाना जाता है। यह माता जानकी की भूमि है। माता जानकी भक्ति की देवी है, इसलिए बिहार में भक्ति सदैव बहती है। उन्होंने कहा कि हम लोगों को भक्ति खोजना चाहिए लेकिन हम लोग रुपया ढूंढते हैं। यदि आप भक्ति को ढूंढने में लग जाते है सब कुछ अपने आप मिल जाएगा।