ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! सुबह -सुबह स्कूल जा रहे शिक्षक की गोली मारकर हत्या, मौके से खोखा बरामद

SAHARSA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ऐसे में अब एक ताजा मामला सहरसा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेखौफ अपराधियों ने इस बार एक शिक्षक को अपना शिकार बनाया है। इस

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! सुबह -सुबह स्कूल जा रहे शिक्षक की गोली मारकर हत्या, मौके से खोखा बरामद
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAHARSA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ऐसे में अब एक ताजा मामला सहरसा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेखौफ अपराधियों ने इस बार एक शिक्षक को अपना शिकार बनाया है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल इस घटना की सुचना नजदीकी थाने में दे दी गई है। 


दरअसल, आज सुबह अपराधियों ने एक शिक्षक को गोली मारकर मौत की नींद सुला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक शिक्षक की पहचान सरोज कुमार के रूप में हुई है। घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि गोलाबारी की घटना को अपराधियों ने उस वक्त अंजाम दिया जब मृतक शिक्षक सहरसा से बरियाही सफाबाद स्थित स्कूल बाईक से जा रहे थे।


वहीं, मृतक शिक्षक बरियाही निवासी अधिवक्ता बाल मुकुंद गुप्ता का बड़ा बेटा था, जिसकी हत्या रहुआ नहर, चिमनी के समीप गोलीबारी में हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की स्थानीय पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


उधर,  प्रथम दृष्टया घटना का कारण आपसी पारिवारिक जमीन संबंधी विवाद बताया जा रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इस संबंध में मृतक के परिजनों द्वारा आवेदन दिया है। इसके बाद पुलिस के  द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। इस घटना के बाद पुरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता