ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बिहार में बेतहाशा गर्मी से परेशान लोग, तेज धूप के कारण 40 के पार पहुंचा पारा, 19 मई से राहत की संभावना

PATNA : बिहार में फिलहाल तूफान ताऊ ते का असर देखने को नहीं मिलने वाला है. जिस वजह से लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर में ताऊ ते तूफान सक्रिय है,

बिहार में बेतहाशा गर्मी से परेशान लोग, तेज धूप के कारण 40 के पार पहुंचा पारा, 19 मई से राहत की संभावना
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में फिलहाल तूफान ताऊ ते का असर देखने को नहीं मिलने वाला है. जिस वजह से लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर में ताऊ ते तूफान सक्रिय है, जो 16 मई को गोवा के चर्च से टकराई है. 17 मई तक मुंबई और गुजरात तट तक पहुंचने की संभावना है. इसकी वजह से देश के पूर्वी हिस्से में आंधी तूफान के साथ ही तेज बारिश की उम्मीद है लेकिन उसका असर बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड के तटवर्ती क्षेत्रों में नहीं दिखाई देगा जिसकी वजह से बिहार के अधिकांश जिलों में 19 मई तक मौसम शुष्क बना रहेगा. 


इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे. दोपहर के बाद 12 से 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी जिससे शाम होते ही मौसम खुशनुमा बना रहेगा. हालांकि पटना, बक्सर, नालंदा सहित 14 जिलों में 18 मई की रात से मौसम में बदलाव होगा. बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाएं और देश के उत्तरी हिस्से में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बिहार के दक्षिण में स्थित 14 जिलों में 19 मई को तेज हवा के साथ हल्की बारिश के आसार हैं. 


20 मई से फिर से सभी क्षेत्रों में मौसम शुष्क हो जाएगा. यह स्थिति 22 मई तक रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में चक्रवाती हवाओं के कमजोर सक्रियता और ट्रफ़ रेखा झारखंड से होते हुए मध्य प्रदेश शिफ्ट होने की वजह से पटना, गया, नालंदा, मुजफ्फरपुर, सहरसा सहित बिहार के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया.


इस दौरान रात में तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस रहा. आद्रता 80 फीसदी रहने की वजह से उमस भरी गर्मी का एहसास हो रहा था. पटना में रविवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस दौरान तेज धूप थी. अधिकतर इसकी वजह से गर्मी का एहसास हो रहा था


सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है. इस दौरान आसमान पर हल्के बादल छाए रहेंगे रात में आद्रता अधिक होने से उमस भरी गर्मी का एहसास होगा