ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बिहार में बनेगी तेजस्वी सरकार, यहां ABP सी-वोटर का पूरा एग्जिट पोल देखिये

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव में सभी 3 चरणों का मतदान संपन्न हो गया है. वोटिंग खत्म होने के बाद अब 10 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम आने वाला है. चुनाव के रिजल्ट

बिहार में बनेगी तेजस्वी सरकार, यहां ABP सी-वोटर का पूरा एग्जिट पोल देखिये
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार में विधानसभा चुनाव में सभी 3 चरणों का मतदान संपन्न हो गया है. वोटिंग खत्म होने के बाद अब 10 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम आने वाला है. चुनाव के रिजल्ट से पहले तमाम मीडिया संस्थान अपना-अपना एग्जिट पोल बता रहे हैं. 




बिहार चुनाव में वोटिंग के बाद  सर्वेक्षण के नतीजे आने शुरू हो गए हैं, जो लोग बेसब्री इसका इंतजार कर रहे थे. आपको बता दें कि ABP News  के एग्जिट पोल में महागठबंधन की सरकार बनती हुई दिख रही है. 





एबीपी न्यूज़ के सी-वोटर सर्वे के मुताबिक महागठबंधन को 108 से लेकर 131 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं. वहीं दूसरी ओर एनडीए के खाते में 104 से 128  सीटें आती हुई दिख रही हैं. लोक जनशक्ति पार्टी को इस चुनाव में सिर्फ 1 से 3 सीट आने की उम्मीद है. इसके आलावा अन्य के खाते में भी 4 से 8 सीटें जाती हुई दिख रही हैं.


बिहार में बनेगी तेजस्वी सरकार, यहां ABP सी-वोटर का पूरा एग्जिट पोल देखिये


उधर रिपब्लिक न्यूज़ के एग्जिट पोल में महागठबंधन के खाते में 118 से 138 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं. एनडीए के खाते में कुल 91 से 117 सीटें मिल रही हैं. यानी कि इसबार चुनाव में सीएम नीतीश की सत्ता जाती हुई दिख रही है. चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी को 5 से 8 सीट मिल रही है जबकि अन्य के खाते में 3 से 8 सीटें जाती हुई दिख रही हैं.