ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

बिहार में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने राज्य सरकार को किया अलर्ट

PATNA : बिहार में लगभग 3 हफ्ते से कमजोर पड़ा मानसून एक बार फिर से सक्रिय हुआ है। और सूबे के कई इलाकों में पिछले दो-तीन दिनों से बारिश हो रही है। लेकिन इस वक्त जो बड़ी खबर मौसम विभा

बिहार में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने राज्य सरकार को किया अलर्ट
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA : बिहार में लगभग 3 हफ्ते से कमजोर पड़ा मानसून एक बार फिर से सक्रिय हुआ है। और सूबे के कई इलाकों में पिछले दो-तीन दिनों से बारिश हो रही है। लेकिन इस वक्त जो बड़ी खबर मौसम विभाग के हवाले से आ रही है। उसके मुताबिक बिहार में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य सरकार को अलर्ट लेटर जारी किया है। मौसम विभाग की तरफ से जारी इस अलर्ट में राज्य के मुख्य सचिव और आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव को इस बात की जानकारी दी गई है कि बिहार के कुछ जिलों में बहुत भारी बारिश अगले कुछ दिनों में होने वाली है जबकि कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।


मौसम विभाग ने जो अलर्ट जारी किया है। उसके मुताबिक बांग्लादेश के ऊपर कम दबाव का एक चित्र बना हुआ है। जिसके कारण उत्तरी पश्चिमी विश्व की स्थिति बनी हुई है। इस वजह से बिहार में बहुत भारी बारिश की आशंका है मौसम विभाग के अलर्ट में बताया गया है कि 29 जुलाई और 30 जुलाई को बिहार के ज्यादातर जिलों में भारी बारिश होगी। जबकि कुछ जिलों में बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है भारी बारिश का अलर्ट जिन जिलों में जारी किया गया है। वहां एक दिन में लगभग 65 मिलीमीटर बारिश हो सकती है। जबकि भारी बारिश के अलर्ट वाले जिलों में 115 मिलीमीटर बारिश हर दिन रिकॉर्ड हो सकती है।



29 और 30 जुलाई को जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उनमें नवादा, बांका, जमुई, भागलपुर, गया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, जहानाबाद, वैशाली, अरवल ,और औरंगाबाद जिले शामिल हैं।  29 जुलाई की सुबह से लेकर 30 जुलाई तक के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।


जबकि कई जिलों में 30 और 31 जुलाई को बहुत भारी बारिश का अलर्ट दिया गया है। इनमें गया, नवादा, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास, नालंदा और भोजपुर जिले शामिल है। मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट मिलने के बाद राज्य सरकार अभी से एक्शन मोड में आ गई है। आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों को अलर्ट मैसेज जारी कर दिया है।

टैग्स