ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में बदला मौसम का मिजाज; कनकनी से नहीं मिलेगी राहत, रात को 10 डिग्री तक गिर रहा तापमान

PATNA : राजधानी पटना समेत सुबह में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है. बिहार में रात के वक्त पारा गिरने से कपकपी बढ़ी है तो वहीं दिन के वक्त तीखी धूप में लोगों को कभी -कभी गर्मी का एहस

बिहार में बदला मौसम का मिजाज; कनकनी से नहीं मिलेगी राहत, रात को 10 डिग्री तक गिर रहा तापमान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना समेत सुबह में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है. बिहार में रात के वक्त पारा गिरने से कपकपी बढ़ी है तो वहीं दिन के वक्त तीखी धूप में लोगों को कभी -कभी गर्मी का एहसास भी हो रहा है. मौसम का यह उतार-चढ़ाव अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है और उत्तर पश्चिम की तरफ से आने वाली ठंडी हवाएं लगातार रात के वक्त पारा नीचे गिरा रही है.


वहीं शनिवार को प्रदेश के अधिकांश शहरों में आसमान साफ रहा. अच्छी धूप निकलने से राज्य का पारा भी अब बढ़ने लगा है. शनिवार को प्रदेश के अधिकांश शहरों का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, जबकि न्यूनतम 10 डिग्री के आसपास. बीते दिन पटना का अधिकतम तापमान 24.2 तो गया का 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आगे प्रदेश के मौसम में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है. 


मौसम विज्ञानी का कहना है कि अगले कुछ दिनों में प्रदेश का तापमान और बढ़ेगा. इसके साथ रात को ठंड का अहसास कम होता जाएगा तो दिन में लोगों को गर्मी भी महसूस होगी.





टैग्स