ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

फरक्का बराज से पानी नहीं छोड़ा गया तो बिहार में भीषण बाढ़ संकट, नीतीश का केंद्र को त्राहिमाम संदेश

PATNA : गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण बिहार में बाढ़ का गंभीर खतरा पैदा हो गया है। बिहार में बाढ़ के हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र को त्राहिमाम संदेश भेजा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण बिहार में बाढ़ का गंभीर खतरा पैदा हो गया है। बिहार में बाढ़ के हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र को त्राहिमाम संदेश भेजा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र से मांग की है कि फरक्का बराज से जल पानी का डिस्चार्ज बढ़ाया जाए। 

सूबे में बाढ़ के हालात को लेकर सीएम नीतीश शनिवार को भी अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई निरीक्षण किया था। बिहार के 12 जिलों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। 

बिहार पर बाढ़ के मंडराते खतरे को देखते हुए नीतीश सरकार ने केंद्रीय जल आयोग और जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार से आग्रह किया था कि फरक्का बराज से पानी का डिस्चार्ज बढ़ाया जाए लेकिन 19 सितंबर को बिहार सरकार की तरफ से की गई इस मांग पर केंद्र ने कोई पहल नहीं की। अब नीतीश कुमार ने सीधे इस मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय को त्राहिमाम संदेश भेजा है। पीएम मोदी अमेरिका दौरे पर है लिहाजा नीतीश कुमार ने उनके प्रधान सचिव से इस बाबत फोन पर बातचीत की है।