ब्रेकिंग
Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली, तीन अन्य आरोपी भी घायल ✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली, तीन अन्य आरोपी भी घायल ✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल

बिहार में बदल रहा मौसम का मिजाज : जल्द मिलेगी गर्मी से राहत

PATNA : मई का आधा से ज्यादा महीना बीत चुका है। ऐसे में प्री मानसून की गर्मी अपने चरम पर है। दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिले सबसे ज्यादा लू और लहर की चपे

बिहार में बदल रहा मौसम का मिजाज : जल्द मिलेगी गर्मी से राहत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : मई का आधा से ज्यादा महीना बीत चुका है। ऐसे में प्री मानसून की गर्मी अपने चरम पर है। दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिले सबसे ज्यादा लू और लहर की चपेट में हैं। यहां दिन का तापमान 45°C तक पहुंच चुका है। भीषण हिटवेव से दिन में तो लोगों का हाल खराब है ही, साथ ही हॉट नाइट से लोगों की नींदें भी खराब हो रही हैं। लेकिन इस तेज गर्मी के विकराल रुप से जल्द ही राहत मिलने वाली है। सूबे में अंदर आज से मौसम का रुख बदलने वाला है। नमीयुक्त हवा की वजह से एक बार फिर से बारिश वाले बादल बन रहे हैं।


राज्य के अंदर आज से बारिश की शुरुआत होने जा रही है जो अगले तीन चार दिनों तक रहेगी। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसके पटेल ने बताया कि गर्मी भले ही लोगों को परेशान करती हो लेकिन प्री मानसून की बारिश लोगों की जान ले लेती है। 


मौसम विभाग के अनुसार आज भी पटना, गया, जहानाबाद, नालन्दा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और शेखपुरा में लू चलने की संभावना है। साथ ही, बीच-बीच में बारिश वाले बादल भी छा सकते हैं और आंधी के साथ बारिश हो सकती है। आंधी की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है।


उधर, इसके अलावा शेष सभी 14 जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। साथ ही आंधी के साथ ठनका भी गिरने की प्रबल संभावना है। इसीलिए लोगों को सलाह दी गई है कि सावधान रहें अन्यथा दिक्कत हो सकती है।