ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बिहार में बदल गया मौसम का मिजाज, अलर्ट अलाव और रजाई का इंतजाम कर लीजिए; IMD ने किया अलर्ट

PATNA : बिहार में इन दिनों तापमान में काफी उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। 25 दिसंबर को बिहार का सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.2°C तक पहुंच गया था, लेकिन मात्र 3 दिनों में ही यह त

बिहार में बदल गया मौसम का मिजाज, अलर्ट अलाव और रजाई का इंतजाम कर लीजिए; IMD ने किया अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : बिहार में इन दिनों तापमान में काफी उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। 25 दिसंबर को बिहार का सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.2°C तक पहुंच गया था, लेकिन मात्र 3 दिनों में ही यह तापमान वापस 10.4°C तक पहुंच गया। मुजफ्फरपुर में तो न्यूनतम तापमान 12°C तक पहुंच गया है। ऐसे में अब दिसंबर में लोग ठंड से परेशान होते हुए नजर आ रहे है। हालांकि अभी 5 दिनों तक तापमान में अधिक परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 


मौसम विभाग के तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, प्रदेश में मौसम का मिजाज जल्‍द ही बदलने वाला है. नए साल में लोगों को मौसम के नए तेवर से दो-चार होना पड़ सकता है।  इसके साथ ही तापमान में गिरावट भी हो सकती है, जिसके चलते कंपकंपाती ठंड के साथ कोहरे का सामना करना पड़ सकता है। बिहार में अगले दो दिनों के बाद मौसम के मिजाज में बदलाव आने की संभावना है। 


बताया जा रहा है कि, आगामी 2 जनवरी 2024 से प्रदेश के कई हिस्‍सों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है। बारिश के चलते फौरी तौर पर तो न्‍यूनतम तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं, लेकिन बादल छंटते ही पारे में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके कारण ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। IMD ने शुक्रवार से कोहरा छाने की संभावना भी जताई है। कोहरे के कारण सड़क और रेल के साथ हवाई यातायात के भी प्रभावित होने की संभावना बढ़ गई है।  हालांकि, मौसम विभाग ने फिलहाल न्‍यूनतम तापमान में ज्‍यादा गिरावट न आने की बात कही है। 


आपको बताते चलें कि, दिसंबर के अंतिम सप्‍ताह में भी बिहारवासियों को अभी तक हाड़ कंपाने वाली ठंड का सामना नहीं करना पड़ा है। महीने और मौसम के हिसाब से अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान औसत से ऊपर बना हुआ है। कोहरे का भी वैसा प्रकोप अभी तक नहीं हुआ है।  मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, अब नए साल में ठंड में बढ़ सकती है।  31 दिसंबर तक तापमान में आंशिक उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। जनवरी 2024 के पहले सप्‍ताह में पारा गिर सकता है।