ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार के 12 जिलों में ग्रीन अलर्ट, मौसम विभाग ने आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी दी

PATNA : बिहार में अगले 2 दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रहेगा. राज्य के 12 जिलों के लिए मौसम विभाग ने ग्रीन अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए अलर्ट में आंधी त

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में अगले 2 दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रहेगा. राज्य के 12 जिलों के लिए मौसम विभाग ने ग्रीन अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए अलर्ट में आंधी तूफान के साथ बारिश का पूर्वानुमान दिया गया है.


मौसम विभाग में 12 जिलों के लिए ग्रीन अलर्ट जारी किया है. उनमें बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल शामिल हैं. इसके अलावा पटना, गया, नवादा और वैशाली में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि इन जिलों के अलावे बिहार के अन्य इलाकों में बारिश से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. जिन जिलों में बारिश नहीं होगी, वहां लोग उमस भरी गर्मी का सामना करेंगे.


मौसम विभाग ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक देश के मैदानी भागों में एक साथ तीन तरह का सिस्टम एक्टिव है. बिहार के 3 किलोमीटर ऊपर ही क्षेत्र में चक्रवाती हवाओं का सिस्टम बना हुआ है, जो छत्तीसगढ़ तक जा रहा है. इसके अलावे बंगाल के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है.


राहत की बात यह रही कि राजधानी पटना में आज बारिश नहीं हुई. राजधानी मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि राज्य में ज्यादातर जगहों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहेगा. हालांकि बारिश की वजह से नमी बनी रहेगी और लोगों को इसी वजह से उम्र वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा.