ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार में अब फ्री में मिलेगा जमीन का नक्शा, नहीं लगेगा एक भी रुपया

PATNA : बिहार में अब जमीन का नक्शा लेने के लिए आपसे एक रुपया भी नहीं लिया जायेगा. सरकार की ओर से यह बड़ा कदम उठाया गया है. अब विभाग में बिलकुल मुफ्त में आपको जमीन का नक्शा उपलब

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में अब जमीन का नक्शा लेने के लिए आपसे एक रुपया भी नहीं लिया जायेगा. सरकार की ओर से यह बड़ा कदम उठाया गया है. अब विभाग में बिलकुल मुफ्त में आपको जमीन का नक्शा उपलबध कराएगी. इससे पहले आपको डेढ़ सौ रुपये देने होते थे. जो की अब नहीं देना होगा. 


राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के डिजिटल मैप प्लॉटर मशीन से प्रति नक्शा डेढ़ सौ रुपए लिए जाते थे. विभाग के इस बड़े कदम के बाद अब एक भी रुपया नहीं देना होगा. क्योंकि यह सेवा बिलकुल मुफ्त हो गई हैं. विभाग के निदेशक ने बताया कि भूमि सुधार विभाग के आधिकारिक वेबसाइट irc.bihar.nic.in के अलावा dlrs.bihar.gov.in एक नई वेबसाइट भी लांच की गई है.


इस वेबसाइट में सर्वेक्षण में इस्तेमाल होने वाले सभी प्रपत्र भी अपलोड हैं. खासकर संबंधित प्रपत्र -2 जिसमे रैयत को अपने जमीन का ब्यौरा भरकर शिविर प्रभारी को देना है और प्रपत्र 3 जिसमें वंशावली का फॉर्मेट है. पटना में आयोजित दो दिवसीय सेमिनार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के एडीएम और भूमि सुधार उप समाहर्ता को सर्वेक्षण प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई. सरदार पटेल भवन में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तरफ से दो दिवसीय कार्यशाल आयोजित की गई थी.