ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

बिहार में अब बसों को चलाने की तैयारी, 31 मई के बाद परिचालन को लेकर आज फैसला

PATNA : 31 मई भाई को लॉकडाउन 4 खत्म होने के बाद राज्य में बस सेवा शुरू करने की तैयारी है। सरकार बस सेवा की शुरुआत को लेकर आज अहम फैसला ले सकती है। राज्य के परिवहन मंत्री संतोष कुमा

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : 31 मई भाई को लॉकडाउन 4 खत्म होने के बाद राज्य में बस सेवा शुरू करने की तैयारी है। सरकार बस सेवा की शुरुआत को लेकर आज अहम फैसला ले सकती है। राज्य के परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला ने आज विभागीय अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में बस परिचालन को लेकर प्रारूप पर विचार विमर्श किया जाएगा। बिहार में 23 मार्च से बसों का परिचालन पूरी तरह से बंद है। ट्रेन और हवाई सफर जहां एक तरफ शुरू किया जा चुका है वहीं बसों के परिचालन को अब तक सरकार ने हरी झंडी नहीं दी है। 


सरकार अब सोशल डिस्टेंसिंग और रोटेशन जैसे नियमों के साथ बस परिचालन का फैसला ले सकती है। राज्य के परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला ने कहा है कि लॉकडाउन के बाद रोटेशन के अनुसार परिचालन शुरू करने की योजना बन रही है और इस मामले पर आज अधिकारियों के साथ विचार विमर्श करेंगे। बिहार राज्य मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार रोटेशन के आधार पर बसों का परिचालन शुरू करा सकती है। बस यात्रा में सोशल के नियमों का पालन किया जाए और किराया बढ़ाते हुए सेवा शुरू की जा सकती है। 


कोरोना महामारी और संक्रमण के खतरे के बीच बस परिचालन शुरू किया जाना सरकार के लिए बेहद कठिन फैसला होगा क्योंकि कोरोना संक्रमण के मामले बस यात्रा के दौरान बढ़ सकते हैं और इस पर नियंत्रण बेहद मुश्किल काम है। अब सरकार यह आकलन करने में जुटी हुई है कि अगर बसों का परिचालन शुरू किया जाए तो सेनेटाइजेशन से लेकर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कैसे हो पाएगा। अगर सबकुछ ठीक रहा तो जून के पहले हफ्ते से बस सेवा शुरू हो जाएगी।

टैग्स