ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

94 हजार शिक्षकों की बहाली के शेड्यूल जल्द होगा जारी, शिक्षा विभाग ने पूरी की तैयारी

PATNA : देश में अनलॉक की शुरुआत होते ही अब धीरे-धीरे सभी काम पटरी पर लौटने लगे हैं। बिहार में 94000 शिक्षकों की बहाली की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने वाली है। शिक्षा विभाग में बहाली

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : देश में अनलॉक की शुरुआत होते ही अब धीरे-धीरे सभी काम पटरी पर लौटने लगे हैं। बिहार में 94000 शिक्षकों की बहाली की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने वाली है। शिक्षा विभाग में बहाली प्रक्रिया का शेड्यूल जल्द जारी करने का फैसला किया है। बिहार में 71 हजार से ज्यादा सरकारी स्कूलों में 94000 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। 


शिक्षा विभाग का प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय 42606 प्राथमिक, 28638 मध्य विद्यालय और 391 बुनियादी स्कूलों में शिक्षकों के नियोजन का कार्यक्रम जल्द जारी करेगा। इस नियोजन प्रक्रिया में एनआईओएस से 18 महीने डीईएलएड कोर्स करने वाले अभ्यर्थियों को भी मौका मिलेगा। नियोजन की पूरी प्रक्रिया 3 महीने में पूरी कर दी जाएगी। डीएलएड कोर्स को लेकर कोर्ट के फैसले के बाद सरकार ने तय कर लिया है कि वह पुनर्विचार याचिका वापस ले लेगी। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक हफ्ते भर के अंदर पूरा शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। अपर मुख्य सचिव आरके महाजन और शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा की सहमति मिलने का इंतजार है। 


नियोजन का कार्यक्रम घोषित होने के बाद 18 महीने के डीईएलएड कोर्स करने वाले अभ्यर्थियों के अलावे शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने वाले योग्य अभ्यर्थी 20 दिन के अंदर आवेदन करेंगे। प्राथमिक शिक्षा निदेशक डॉ रंजीत कुमार सिंह ने बताया है कि जिन अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक शिक्षकों के नियोजन के लिए पहले आवेदन किया है उन्हें फिर से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।