ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

IPS अधिकारियों का तबादला और अतिरिक्त प्रभार, सरकार ने जारी की अधिसूचना

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के प्रशासनिक महकमें से आ रही है। राज्य सरकार ने आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। सरकार ने कुल 7 आईपीएस अधिकारियों का तबादला और अतिरिक्त प्

IPS अधिकारियों का तबादला और अतिरिक्त प्रभार, सरकार ने जारी की अधिसूचना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के प्रशासनिक महकमें से आ रही है। राज्य सरकार ने आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। सरकार ने कुल 7 आईपीएस अधिकारियों का तबादला और अतिरिक्त प्रभार दिया है।


साल 2000 बैच के आईपीएस अधिकारी गणेश कुमार को पुलिस महानिरीक्षक हेडक्वार्टर के पद पर तैनात किया गया है। उनके पास पुलिस महानिरीक्षक तकनीकी सेवाएं एवं वितंतु का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा।


2005 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव रंजन को पुलिस उपमहानिरीक्षक रेल बिहार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राजीव रंजन फिलहाल पुलिस उपमहानिरीक्षक के राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो पटना के पद पर तैनात हैं। इसके अलावे 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी राशिद जमां को कमजोर वर्ग एवं महिला कोषांग अपराध अनुसंधान विभाग में पुलिस अधीक्षक के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। फिलहाल उनके पास स्पेशल ब्रांच पटना में पुलिस अधीक्षक का भी पद है।


 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी विजय प्रसाद को बीएमपी दस्ता में समादेष्टा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वे फिलहाल पुलिस अधीक्षक सहायक निदेशक नागरिक सुरक्षा पटना के पद पर तैनात हैं। इसके साथ ही सहायक पुलिस महानिरीक्षक कल्याण पटना के पद पर तैनात रमन कुमार चौधरी को बीएमपी-5 पटना में समादेष्टा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।


2012 बैच के आईपीएस अधिकारी सुशील कुमार को पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध इकाई पटना के पद पर तैनात किया गया है।फिलहाल वे बीएमपी-3 बोधगया में समादेष्टा के पद पर तैनात हैं। उनके पास बोधगया स्थित बीएमपी-17 के समादेष्टा का अतिरिक्त प्रभार भी है। इसके अलावे गया टाउन के एसपी राकेश कुमार को बोधगया स्थित बीएमपी-3 और बीएमपी-17 के समादेष्टा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

IPS अधिकारियों का तबादला और अतिरिक्त प्रभार, सरकार ने जारी की अधिसूचना


IPS अधिकारियों का तबादला और अतिरिक्त प्रभार, सरकार ने जारी की अधिसूचना

टैग्स