ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में 44.9 डिग्री वाली गर्मी से लोग परेशान : राज्य के 18 जिलों में प्रचंड लू का प्रकोप ; रेड अलर्ट जारी...

PATNA : बिहार में प्रचंड लू का कहर लगातार जारी है। ऐसे में बुधवार को भी सूबे में लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अभी 3 मई तक आग बरसाती ग

बिहार में 44.9 डिग्री वाली गर्मी से लोग परेशान : राज्य के 18 जिलों में प्रचंड लू का प्रकोप ;  रेड अलर्ट जारी...
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में प्रचंड लू का कहर लगातार जारी है। ऐसे में बुधवार को भी सूबे में लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अभी 3 मई तक आग बरसाती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हालात कुछ ऐसे हैं कि दिन ही नहीं बल्कि रात में भी लू की लहर चल रही है और लोग हलकान हैं। मंगलवार को प्रदेश के 18 जिले भीषण लू की चपेट में रहे। जबकि आधा दर्जन जिलों में खतरनाक श्रेणी (सीवियर हीट वेव) वाली लू चलती रही। राज्य में उच्चतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री अधिक दर्ज की गई है। 


मौसम विभाग के अनुसार भागलपुर, पूर्णिया, शेखपुरा, अररिया, पूर्वी चंपारण और खगड़िया में सीवियर हीट वेव का दौर चल रहा है। जबकि पूरे राज्य में लू के थपेड़े चल रहे हैं। राज्य के उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व के जिलों में आगामी 3 मई के बाद बारिश की संभावना भी है। तब इस दौरान लू से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। भागलपुर भी भीषण हीटवेव की चपेट में है। 2 मई तक के लिए यहां मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। विगत 30 अप्रैल को यहां 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। जो इस साल का सबसे अधिक तापमान बताया जाता है। 


मौसम विभाग ने बताया है कि 2 मई के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा और 5 व 6 मई को भागलपुर में बारिश के आसार हैं। बीएयू, सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार बताते हैं कि 4 मई तक इस तरह की मारक गर्मी रहेगी। उसके बाद पारा हल्का नीचे आएगा। हालांकि इस दौरान गर्म पश्चिमी हवाएं चलती रहेगी। 


उधर, बिहार में भीषण गर्मी और लू की चपेट को लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अलर्ट भी जारी किया गया है। सभी सिविल सर्जन व चिकित्सा पदाधिकारियों को विशेष निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं आइएमडी, पटना ने किसानों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है और कहा है कि गर्म दिन और लू चलने की आशंका के मद्देनजर किसानों को चाहिए कि वह अपने कृषि कार्य सुबह दस से शाम चार बजे तक स्थगित रखें।