ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार में अब 50 रुपये में मिलेगा प्लेटफार्म टिकट, पटना, आरा, दानापुर समेत 12 स्टेशनों पर बढ़े दाम, यहां देखें पूरी लिस्ट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां बिहार के 12 स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है. बिहार में इन स्टेशनों पर 10 रूपये के बजाये अब 5

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां बिहार के 12 स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है. बिहार में इन स्टेशनों पर 10 रूपये के बजाये अब 50 रुपये में प्लेटफार्म टकट दिए जायेंगे. रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट का रेट पांच गुना कर दिया है. अब 10 रुपए का टिकट 50 रुपए में मिलेगा. रेलवे ने यह कोई फायदा को लेकर नहीं किया बल्कि स्टेशन पर भीड़ कम करने के लिए किया है. 

रेलवे के पीआरओ के अनुसार मध्य रेलवे ने रेट बढ़ाया है. मुंबई, पुणे, भुसावल और सोलापुर डिवीजनों में बढ़े हुए रेट पर अब प्लेटफॉर्म टिकट मिलेगा. यह अगले आदेश तक बढ़े रेट पर ही टिकट यात्रियों को मिलेगा. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी राजेश कुमार ने स्पष्ट किया कि बिहार में प्लेटफार्म टिकट के दाम में बढ़ोतरी की गई है. उन्होंने बताया कि पहले की तरह ही बिहार में प्लेटफार्म टिकट का दाम 50 रुपये में मिलेगा.


कोरोना  के कारण लिया गया फैसला
रेलवे ने कोरोना वायरल को लेकर यह बड़ा फैसला लिया है. इसका तर्क दिया जा रहा है कि जब टिकट का रेट अधिक होगा तो लोग बेवजह स्टेशन पर नहीं जाएंगे. जिससे भीड़ कम होगी. कई बार देखा जाता है कि एक पैसेंजर को रिसीव करने के लिए कई लोग स्टेशन पर चले जाते हैं. अगर रेट बढ़ता है तो कम संख्या में लोग जाएंगे. जिससे भीड़ कम होगा और ऐसे में संक्रमण से बचा जा सकता है. 


यहां देखें स्टेशनों की लिस्ट-
पटना

दानापुर

पाटलिपुत्र

राजेंद्रनगर

पटना साहिब

बख्तियारपुर

बाढ़

आरा

मोकामा

जहानाबाद स्टेशन

बिहार में अब 50 रुपये में मिलेगा प्लेटफार्म टिकट, पटना, आरा, दानापुर समेत 12 स्टेशनों पर बढ़े दाम, यहां देखें पूरी लिस्ट

टैग्स