ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार के 5 मरीजों ने कोरोना को हराया, पटना NMCH से मिली छुट्टी

PATNA : विश्व आज कोरोना वायरस से तबाह है. इंडिया में भी तेजी से कोरोना वायरस फैल रहा है. इसी बीच एक अच्छी खबर पटना से सामने आई है. जहां बिहार में 5 कोरोना संक्रमित मरीजों ने इ

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : विश्व आज कोरोना वायरस से तबाह है. इंडिया में भी तेजी से कोरोना वायरस फैल रहा है. इसी बीच एक अच्छी खबर पटना से सामने आई है. जहां बिहार में 5 कोरोना संक्रमित मरीजों ने इस जानलेवा वायरस को मात दे दी है. पटना सिटी के अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल से आज कोरोना पॉजिटिव 5 मरीजों ने कोरोना को मात देकर नई जिंदगी हासिल की है. 


नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. इन मरीजों में 4 लोग सीवान के हैं. वहीं एक मरीज पटना के खेमनीचक स्थित शरणम अस्पताल का कर्मचारी है. एनएमसीएच के नोडल पदाधिकारी डॉ अजय कुमार सिन्हा ने बताया कि आरएमआरआई में कोरोना की तीसरी सैंपल जांच में इन पांचों मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है.


नोडल पदाधिकारी डॉ अजय कुमार सिन्हा ने बताया कि इन मरीजों को 14 दिनों के होम क्वारंटाइन में रखा जायेगा. एंबुलेंस द्वारा इन सभी पांच मरीजों के स्वास्थ्य ठीक होने के बाद उनके घर भेज दिया गया है.

टैग्स