ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में 5 IPS अधिकारियों का तबादला, औरंगाबाद और भोजपुर में भी नए एसपी

PATNA : भोजपुर और औरंगाबाद जिलों के एसपी हटाए जाने के बाद सरकार ने 5 आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी कर दिया है. गृह विभाग की तरफ से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है. औ

बिहार में 5 IPS अधिकारियों का तबादला, औरंगाबाद और भोजपुर में भी नए एसपी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : भोजपुर और औरंगाबाद जिलों के एसपी हटाए जाने के बाद सरकार ने 5 आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी कर दिया है. गृह विभाग की तरफ से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है. औरंगाबाद और भोजपुर जिलों में नए एसपी की तैनाती की गई है. पटना के सिटी एसपी रहे विनय तिवारी को भोजपुर का नया एसपी बनाया गया है.


इसके अलावे पटना के ग्रामीण एसपी कांतेश कुमार मिश्रा को औरंगाबाद का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. आपको बता दें कि सरकार ने आज दोपहर ही एक आदेश जारी करते हुए भोजपुर के एसपी राकेश कुमार दुबे और औरंगाबाद के एसपी सुधीर कुमार पोरिका को वहां से हटाने का फैसला किया था. इन दोनों को पुलिस मुख्यालय में तैनात किया गया है. 


2017 बैच के आईपीएस अधिकारी और दानापुर में डीएसपी के पद पर तैनात विनीत कुमार को पटना का नया ग्रामीण एसपी बनाया गया है. साथ ही 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी अम्बरीष राहुल जो बाढ़ में डीएसपी के पद पर तैनात थे, उन्हें पटना सेंट्रल का नया सिटी एसपी बनाया गया है. वह विनय तिवारी की जगह कामकाज संभालेंगे. 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी स्वर्ण प्रभात जो पटना में लॉ एंड ऑर्डर के एएसपी के पद पर तैनात थे, उन्हें भागलपुर का नया सिटी एसपी बनाया गया है.


बिहार में 5 IPS अधिकारियों का तबादला, औरंगाबाद और भोजपुर में भी नए एसपी


बिहार में 5 IPS अधिकारियों का तबादला, औरंगाबाद और भोजपुर में भी नए एसपी