ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में 416 मजदूरों को हुआ कोरोना, स्वास्थ्य विभाग ने दी बड़ी जानकारी, यहां देखिये सभी जिलों की लिस्ट

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. प्रवासी मजदूरों में अब कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फ़ैल रहा है. स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ो

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. प्रवासी मजदूरों में अब कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फ़ैल रहा है. स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक अबतक 1005 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 7 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में 412 लोग ठीक भी हुए हैं. बिहार में अब कोरोना के 586 एक्टिव केस हो गए हैं.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को प्रवासी मजदूरों को लेकर एक डाटा जारी किया गया है. इस आंकड़े के मुताबिक बिहार में अब तक कुल 416 प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के चलने की शुरुआत से लेकर अब तक सैकड़ों मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने बताया कि 4 मई से 15 मई तक 358 प्रवासी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं.


स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सबसे ज्यादा दिल्ली से आने वाले 129 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. गुजरात से 98, महाराष्ट्र से 92, बंगाल से 22, हरियाणा से 21, उत्तर प्रदेश से 20, राजस्थान से 9, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ से 6-6, कर्नाटक से 4, झारखंड और पंजाब से 3-3, मध्य प्रदेश, केरल और तमिलनाडु से आने वाले एक-एक प्रवासी मजदूरों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है.


स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पटना जिले में सबसे ज्यादा 33 प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. बिहार में अब तक 43371 कोरोना टेस्ट हुए हैं. जिसमें 1005 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. 146 प्रवासी मजदूरों के आंकड़े के मुताबिक बिहार में कोरोना मरीजों का 41.39 प्रतिशत सिर्फ इसी से जुड़े हैं. पिछले 10 दिनों में 358 प्रवासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.


बिहार में 416 मजदूरों को हुआ कोरोना, स्वास्थ्य विभाग ने दी बड़ी जानकारी, यहां देखिये सभी जिलों की लिस्ट
बिहार में 416 मजदूरों को हुआ कोरोना, स्वास्थ्य विभाग ने दी बड़ी जानकारी, यहां देखिये सभी जिलों की लिस्ट

टैग्स