ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में अबतक 25 डॉक्टरों की कोरोना से मौत, IMA ने सरकार से मांगी मदद

DESK : पूरे देश में कोरोना का कहर जारी है. हर दिन हजरों की संख्या में नए लोग कोरोना से संक्रमित मिल रहे हैं. देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 30 लाख के करीब पहुंचने वाला है. वहीं बिह

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : पूरे देश में कोरोना का कहर जारी है. हर दिन हजरों की संख्या में नए लोग कोरोना से संक्रमित मिल रहे हैं. देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 30 लाख के करीब पहुंचने वाला है. 

वहीं बिहार में भी हर दिन हजारों की संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं और कई लोगों की मौत हो गई है.इन सब के बीच इंडियन मेडिकल एसोसिएशन  ने एक आंकड़ा जारी करते हुए कहा कि बिहार में कोरोना से अब तक 25 डॉक्टरों की मौत हो गई है. सबका लिस्ट जारी करते हुए आईएमए ने उनके परिवारों को आर्थिक मदद देने की गुहार लगाई है.  

IMA की सूची के अनुसार पटना में 7 डॉक्टरों की मौत हुई है. जिसमें पीएमसीएच में ईएनटी विभाग के डॉ एनके. सिंह, डॉ अवधेश प्रसाद सिंह, पीएमसीएच के रेडियोथेरेपी विभाग से सेवानिवृत्‍त डॉ मिथिलेश कुमार सिंह, सीनियर डेंटल सर्जन डॉ गोविंद प्रसाद, डॉ परमानंद कुमार, पटना के डॉ यूके श्रीवास्तव और डॉ दीपक शामिल हैं.

वहीं कोरोना से  मुजफ्फरपुर के डॉ संजीव कुमार, डॉ वी बीपी सिन्हा, समस्तीपुर के सिविल सर्जन रहे डॉ रति रमण झा और डॉ पी महतो, भागलपुर के डॉ आर बी झा, छपरा के डॉ आनंद शंकर, समेत 25 डॉक्टरों की  मौत हो गई है.