ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना से 6 लोगों की मौत, 1536 मरीज ठीक हुए

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस के कारण पिछले 24 घंटे में 6 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कोरोना से मरने वाले मरीजों क

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस के कारण पिछले 24 घंटे में 6 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 255 हो गई है जबकि राज्य में पिछले 24 घंटे के अंदर 536 मरीज हुए हैं। अब तक के ठीक होने वाले कुल मरीजों की संख्या 27844 है। 


पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में 14236 कोरोना टेस्ट किए गए हैं। राज्य में अब तक कुल 470560 कोरोना टेस्ट हो चुके हैं। बिहार में अभी भी कोरोना के एक्टिव केस का आंकड़ा 13011 है। राज्य के अंदर मरीजों के ठीक होने की दर में मामूली इजाफा हुआ है। बिहार में रिकवरी रेशियो फिलहाल 67.73 फीसदी है। 


पटना में कोरोना के अब तक के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। पटना में सात हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले आ चुके हैं। यहां कुल आंकड़ा 7067 है जिनमें से 4171 मरीज ठीक हो चुके हैं और अभी भी 2857 एक्टिव केस हैं। पटना में कोरोना से मरने वालों की तादाद 39 है।

टैग्स