ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार में 2072 मजदूरों को हुआ कोरोना, महाराष्ट्र से आने वालों ने दिल्ली को छोड़ा पीछे

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. राज्य में सबसे ज्यादा प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक स

FirstBihar
First Bihar
4 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. राज्य में सबसे ज्यादा प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक सूबे में अब तक लगभग 2 हजार से ज्यादा मजदूर इस संक्रमण का शिकार हो चुके हैं. राज्य में कुल मरीजों की संख्या अब 3 हजार के पार चली गई है.


महाराष्ट्र से आने वालों ने दिल्ली को छोड़ा पीछे
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक 2072 मजदूर अब तक कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं. राज्य सरकार ने बताया कि सिर्फ पिछले 24 घंटे के भीतर सैकड़ों प्रवासी मजदूरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है. सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक महाराष्ट्र से आने वाले सबसे ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इससे पहले दिल्ली से आने वाले सबसे ज्यादा [प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव मिले थे. राज्य सरकार ने बताया कि महाराष्ट्र से आने वाले 486, दिल्ली से आने वाले 462, गुजरात से आने वाले 301, बंगाल से आने वाले 88, हरियाणा से आने वाले 187 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है.


विभाग ने बताया कि चंडीगढ़ से से आने वाले 13, कर्नाटक से आने वाले 42, तमिलनाडु से आने वाले 25, मध्य प्रदेश से आने वाले 25, झारखंड से आने वाले 13, राजस्थान से आने वाले 107, छत्तीसगढ़ से आने वाले 14, उत्तर प्रदेश से आने वाले 108, पंजाब से आने वाले 63, तेलंगाना से आने वाले 96, आंध्र प्रदेश से आने वाले 19, केरल से आने वाले 3, उत्तराखंड से आने वाले 4, हिमाचल प्रदेश से आने वाले 2, अरुणाचल प्रदेश से आने वाले 1 और उड़ीसा से आने वाले 13 प्रवासी मजदूरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है.


बिहार में ठीक हुए 918 मरीज, 15 की मौत
बिहार में अब तक कुल 918 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. जबकि प्रदेश में अब तक 15 लोगों की मौत इस जानलेवा वायरस के कारण हुई है. बिहार में रविवार को एक मरीज की मौत कोरोना के कारण हुई थी. सोमवार को भी नालंदा के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की गई थी. मंगलवार को एक नए मौत के बाद ही बिहार में मरने वालों का आंकड़ा 15 हो गया है. इससे पहले ही पटना, वैशाली और खगड़िया के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके अलावा जहानाबद, नालंदा, मुंगेर, सीतामढ़ी, मोतिहारी, सारण (छपरा), सासाराम, सीवान और बेगूसराय के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है.


बिहार में 2077 केस एक्टिव
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया है. इस आकंड़े के मुताबिक राज्य में 15वीं मौत हो गई है. जहानाबद के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हुई है.  इसके अलावा राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3010 हो गई है. जिसमें से 918 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बिहार में अभी भी कुल 2077 केस एक्टिव हैं.


यहां देखिये सभी राज्यों से आने वाले पॉजिटिव मरीजों की लिस्ट -

बिहार में 2072 मजदूरों को हुआ कोरोना, महाराष्ट्र से आने वालों ने दिल्ली को छोड़ा पीछे 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें