ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार में मिला कोरोना का एक और मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 177

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां एक और कोरोना मरीज के मिलने की पुष्टि हुई है. सूबे में यह आंकड़ा 177 हो गया है. बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकार

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां एक और कोरोना मरीज के मिलने की पुष्टि हुई है. सूबे में यह आंकड़ा 177 हो गया है. बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के  बांका जिले से यह नया मरीज मिला है. जिसकी उम्र 36 साल बताई जा रही है. इससे पहले बांका जिले से जिस मरीज के मिलने की पुष्टि हुई थी. उसी मरीज के संपर्क में आने से यह मरीज भी संकर्मित हुआ है. जिसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. 

बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि बिहार में कोरोना मरीजों की आंकड़ा अब 177 हो गया है. सूबे में अब तक 44  मरीज ठीक हुए हैं. जबकि दो लोगों की मौत कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी के कारण हुआ है. आज इस नए मरीज के मिलने के साथ ही बिहार के अंदर फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 131 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बिहार में काफी तेजी से कोरोना की जांच चल रही है. अब तक बिहार में 14924 सैंपल की जांच की जा चुकी है. जिसमें 177 पोजिटिव केस सामने आये हैं.


बिहार में मिला कोरोना का एक और मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 177


उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर के सरपंचों से बातचीत कर रहे हैं. बता दें कि हर साल 24 अप्रैल को पूरे देश में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है. इसी मौके पर प्रधानमंत्री मोदी देश के सरपंचों से संवाद कर रहे हैं. मुखिया से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना ने हमें सिखाया है कि अब हमें आत्म निर्भर बनना ही पड़ेगा. बिना आत्म निर्भर बने ऐसे संकटों को झेल पाना मुश्किल हो जाएगा. गांव अपने स्तर पर, जिला आपने स्तर पर, राज्य अपने स्तर पर अपनी मूलभूत जरूरतों के लिए आत्म निर्भर बने. अपनी जरूरतों के लिए बाहर का मुंह ना देखना पड़े, यह सबक मिला है. बदली हुई व्यवस्था ने हमें सिखाया है कि आत्मनिर्भर बनो, आत्मनिर्भर बनो आत्मनिर्भर बनो.



बिहार में मिला कोरोना का एक और मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 177

टैग्स