ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार में कल से शिक्षकों का होगा टीकाकरण, सभी जिलों के DM और DEO को निर्देश जारी

PATNA : देश भर में कल यानी कि 1 अप्रैल से कोविड वैक्सीनेशन के फेज 3 की शुरुआत हो रही है. इस चरण में 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन लगेगी. इधर बिहार सरकार ने एक

 बिहार में कल से शिक्षकों का होगा टीकाकरण, सभी जिलों के DM और DEO को निर्देश जारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : देश भर में कल यानी कि 1 अप्रैल से कोविड वैक्सीनेशन के फेज 3 की शुरुआत हो रही है. इस चरण में 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन लगेगी. इधर बिहार सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है. सरकार ने सभी जिलों के डीएम और डीईओ को निर्देश जारी किया है कि कल से ही राज्य के सभी शिक्षकों का भी टीकाकरण किया जायेगा. 


बिहार के शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने संयुक्त रूप से सभी जिलों के जिलाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखकर जिले में टीकाकरण की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है. शिक्षा विभाग की ओर से सभी शिक्षकों और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को टीकाकरण का निर्देश दिया गया है.


गौरतलब हो कि इंडिया में कोरोना से मरने वालों में सबसे ज्यादा ऐसे लोग शामिल चैनल, जिनकी उम्र 45 वर्ष से ज्यादा है. इसलिए केंद्र सरकार ने इसी वजह से 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को हाई रिस्क ग्रुप में रखा है और 1 अप्रैल से इस एज ग्रुप के सभी लोगों को कोरोना का टीकाकरण किया जायेगा. क्योंकि कोरोना वायरस महामारी का सबसे ज्‍यादा असर 45 साल से ज्‍यादा उम्र वालों पर हो रहा है.


भारत सरकार ने तय किया है कि 1 अप्रैल 2021 से 45 साल या उससे ज्‍यादा उम्र के सभी नागरिकों को वैक्‍सीन दी जाएगी। कट-ऑफ डेट 1 जनवरी, 1977 है यानी अगर आपका जन्‍म इस तारीख से पहले हुआ है, तो आप टीका लगवा पाएंगे.अभी 45 साल से ज्‍यादा उम्र के लोगों को टीका लग तो रहा है, मगर उन्‍हें ही जिन्‍हें कोई को-मॉर्बिडिटी है.इसके अलावा 60 साल से ऊपर के हर व्‍यक्ति को वैक्‍सीन लग रही है.