ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar Weather: बिहार के इन 8 जिलो में अगले 2 दिनों तक हीट वेव का अलर्ट, पिछले 24 घंटे में इन 10 प्रखंडों का सबसे ज्यादा रहा तापमान

Bihar Weather: बिहार में तेज गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक औरंगाबाद, पटना, गया सहित आठ जिलों में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। जानिए किन जिलों में रिकॉर्ड गर्मी पड़ी।

Bihar Weather
Bihar Weather
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

बिहार में पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और गर्मी पड़ रही है. सूबे के आठ जिलों में अगले दो दिनों तक 42-44 डिग्री तापमान रहने का अनुमान है. बिहार मौसम सेवा केंद्र की तरफ से बताया गया है कि पिछले 24 घंटे में औरंगाबाद जिले का कुटुम्बा प्रखंड में सबसे ज्यादा तापमान रहा है.

बिहार में अगले दो दिनों तक तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.  सबसे अधिक तापमान औरंगाबाद, अरवल, गया, रोहतास, भोजपुर, जहानाबाद, पटना और नालंदा में रहने का अनुमान है, जहां अधिकतम 38 से 42 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा. बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान औरंगाबाद के कुटुंबा प्रखंड में सबसे ज्यादा तापमान रिकार्ड किया गया है. यहां 43.30 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया है.

वहीं सारण जिले का जलालपुर में 43.5, नवादा के नारदीगंज में 43.5, रोहतास के बिक्रमगंज में 43.1, औरंगाबाद के बारुण में 43, जहानाबाद के घोसी में 43, पटना के धनरूआ में 43, अरवल प्रखंड में 42.9, गया के खिजरसराय में 42.9 और बक्सर के नावानगर में 42.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता