ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बिहार में तेल भंडार मिलने के संकेत, समस्तीपुर और बक्सर में पेट्रोलियम एक्सप्लोरेशन का मिला लाइसेंस

PATNA: बिहार राज्य में जहां एक इलाके में सोने का खान मिल रहा है, वहीं दूसरे इलाके में तेल भंडार होने की संभावना जतायी जा रही है। जिसके लेकर माना जा रहा है कि बिहार में अच्छे द

बिहार में तेल भंडार मिलने के संकेत, समस्तीपुर और बक्सर में पेट्रोलियम एक्सप्लोरेशन का मिला लाइसेंस
Desk
3 मिनट

PATNA: बिहार राज्य में जहां एक इलाके में सोने का खान मिल रहा है, वहीं दूसरे इलाके में तेल भंडार होने की संभावना जतायी जा रही है। जिसके लेकर माना जा रहा है कि बिहार में अच्छे दिन आने वाले हैं। बक्सर और समस्तीपुर जिले में तेल का बड़े भंडार होने का पता चला है। ओएनसीजी की मानें तो समस्तीपुर जिले के 308 किलोमीटर और बक्सर के 52.13 वर्ग क्षेत्र में पेट्रोलियम पदार्थ मिलने के संकेत मिल रहे हैं। तेल की खोज के लिए बिहार सरकार ने ओएनसीजी को स्वीकृति दे दी है। इसको लेकर भारत सरकार ने भी एक प्रस्ताव भेजा है। 


सरकार ने दिया ओएनजीसी को लाइसेंस

ओएनजीसी ने बिहार के खान विभाग से पेट्रोलियम एक्सप्लोरेशन को ध्यान में रखते हुए लाइसेंस का आवेदन दिया है। बिहार सरकार ने ओएनजीसी के आवेदन की मंजूरी दे दी है। बक्सर जिला प्रशासन को इस संदर्भ में एक पत्र भी भेजा गया है। बक्सर के जिलाधिकारी ने बताया कि इस आशय का पत्र जिला प्रशासन को मिला है कि गंगा के बेसिन में पेट्रोलियम पदार्थ मिल सकता है। तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड का यह अनुमान है कि बक्सर 52.13 किमी और समस्तीपुर में तेल के बड़े भंडार हो सकते हैं। डीएम ने बताया कि जल्दी ही ओएनजीसी के साथ मिलकर स्थल निरीक्षण का कार्य शुरू किया जाएगा। 


अत्याधुनिक तकनीक शुरू होगा खोज 

भारत सरकार के गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि भारत सरकार के उपक्रम तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड को समस्तीपुर के गंगा बेसिन में पेट्रोलियम पदार्थों के खोज के लिए बीते दिन बिहार सरकार ने स्वीकृति दे दी है। समस्तीपुर में 308 किलोमीटर वर्ग क्षेत्र में तेल की खोज शुरू की जाएगी। अगर सर्वे में सकारात्मक परिणाम आया तो खुदाई का काम शुरू किया जायेगा। इस सर्वे के बाद यह आंकड़ा उपलब्ध हो जायेगा कि अगर तेल है तो उसे निकालने में कितना लागत लगेगा। नित्यानंद राय ने तेल भंडारण के मिलने का दावा करते हुए कहा कि पेट्रोलियम मंत्री से बात होने के बाद मैं दावे के साथ कहा सकता हूं कि समस्तीपुर में तेल भंडार मिलेगा। 


टैग्स