ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

चुनाव से पहले नीतीश का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक: बिहार की सभी महिलाओं को 10-10 हजार रुपए मिलेंगे, 2 लाख तक की मदद दी जाएगी

NITISH KUMAR : बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार ने सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेल दिया है.

NITISH KUMAR
NITISH KUMAR
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार ने सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेल दिया है. बिहार की दो करोड़ 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को सरकार सितंबर महीने में 10- 10 हजार रुपए की मदद देगी. सरकार ने कहा है कि महिलाओं को सिर्फ 10 हजार ही नहीं बल्कि 2 लाख रुपए तक की मदद दी जाएगी.


नीतीश कैबिनेट की स्पेशल बैठक में आज ये फैसला लिया गया. कैबिनेट की बैठक के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और बिहार के चीफ सेक्रेट्री अमृत लाल मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कैबिनेट के फैसले की जानकारी दी है.


महिलाओं को सबसे बड़ी सौगात 

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के रोजगार के लिए एक नयी योजना मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।  इस योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बड़ी मदद दी जाएगी.


मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 

सरकार ने फैसला लिया है कि आर्थिक सहायता के रूप में राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को अपनी पसंद के रोजगार हेतु 10 हजार रूपये की राशि प्रथम किस्त के रूप में दी जायेगी। 


कैसे मिलेगा पैसा 

सरकार ने फैसला लिया है कि जिन महिलाओं को मदद लेनी है उनसे आवेदन लिया जाएगा. इच्छुक महिलाओं से आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। आवेदन मिलने के तुरंत बाद पैसा देना शुरू किया जाएगा. 


सितम्बर, 2025 से ही महिलाओं के बैंक खाते में राशि का हस्तांतरण प्रारंभ कर दिया जाएगा। महिलाओं द्वारा रोजगार शुरू करने के 6 माह के बाद आकलन करते हुए 2 लाख रूपये तक की अतिरिक्त सहायता आवश्यकतानुसार दी जा सकेगी। सरकार ने फैसला लिया है कि राज्य में गाँवों से लेकर शहर तक महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए हाट बाजार विकसित किये जायेंगे।


यह लाभ महिलाओं को रोजगार करने के लिए दिया जायेगा, ताकि पूरे परिवार की आमदनी बढे तथा उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके। इससे जहाँ एक तरफ बड़ी संख्या में रोजगार सृजित होगा, वहीं दूसरी तरफ लोगों को मजबूरी में रोजगार के लिए बिहार राज्य के बाहर नहीं जाना पड़ेगा।