ब्रेकिंग
तमिलनाडु में सरकार गठन पर फिर फंसा पेंच: विजय के शपथ पर ग्रहण, VCK ने रख दी बड़ी शर्त; स्टालिन के साथ IUMLबिहार में डबल मर्डर से हड़कंप: एक ही घर के दो कमरों से देवरानी-जेठानी के शव बरामद, ससुरालवाले फरारअब किसे शाहजादा और युवराज बतायेंगे पीएम मोदी! तेजस्वी यादव ने सम्राट कैबिनेट के 17 मंत्रियों की लिस्ट जारी कर परिवारवादी बतायापश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी होंगे शामिलकौन हैं शुभेंदु अधिकारी जो बनने जा रहे हैं बंगाल के नए सीएम: जानिए उनका पूरा सियासी सफरतमिलनाडु में सरकार गठन पर फिर फंसा पेंच: विजय के शपथ पर ग्रहण, VCK ने रख दी बड़ी शर्त; स्टालिन के साथ IUMLबिहार में डबल मर्डर से हड़कंप: एक ही घर के दो कमरों से देवरानी-जेठानी के शव बरामद, ससुरालवाले फरारअब किसे शाहजादा और युवराज बतायेंगे पीएम मोदी! तेजस्वी यादव ने सम्राट कैबिनेट के 17 मंत्रियों की लिस्ट जारी कर परिवारवादी बतायापश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी होंगे शामिलकौन हैं शुभेंदु अधिकारी जो बनने जा रहे हैं बंगाल के नए सीएम: जानिए उनका पूरा सियासी सफर

BIHAR BUDGET : बिहार में चुनावी साल,आज से शुरू होने जा रहे बजट सत्र; जानें पहले दिन क्या-क्या होगा

BIHAR BUDGET : बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होना है। उससे पहले शुक्रवार से होनेवाले बजट सत्र पर सबकी निगाह टिकी हुई है। लोगों को यह आशा है की इस बार के बजट में काफी कुछ मिलने वाला है। आगे पढ़ें पूरी खबर ...

BIHAR BUDGET
BIHAR BUDGET
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

BIHAR BUDGET : बिहार में इसी साल विधानसभा का चुनाव होना है। इससे पहले  28 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने कमर कस लिया है। चुनावी साल में एक महीने तक चलने वाले बजट सत्र में विपक्ष की ओर से सरकार को सदन में घेरने की रणनीति बनाई गई है। जबकि सत्ता में बैठे लोग भी इसका जवाब कैसे देने हैं इसकी प्लानिंग तैयार कर ली है। 


जानकारी हो कि, इस बार के बजट सत्र में कुल 20 बैठक होंगी। 3 फरवरी को बिहार सरकार वित्तीय वर्ष 2025 26 का बजट पेश करेगी।  28 फरवरी को बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के दोनों सदनों के संयुक्त अभिभाषण से होगी। बजट सत्र में सरकार कई विधेयक भी लाएगी।


नीतीश सरकार का चुनावी साल में अंतिम बजट सत्र हंगामेदार होना तय है। बजट सत्र खास है न केवल सत्ता पक्ष के लिए बल्कि विपक्ष के लिए भी। बजट सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने सर्वदलीय बैठक भी की और सभी दलों से सदन को चलाने में सहयोग की अपील भी की है। वहीं सुरक्षा और अन्य तमाम इंतजामों को लेकर भी लगातार पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही है। 


इस तरह चलेगा सदन

28 फरवरी को सेंट्रल हॉल में राजपाल दोनों सदनों के सदस्यों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे. सरकार आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट सदन में रखेगी. शोक प्रस्ताव पेश होगा। 

1 मार्च और 2 मार्च को शनिवार रविवार को बैठक नहीं होगी। 

3 मार्च को 2025- 26 का बजट सरकार पेश करेगी और राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। 

4 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा और सरकार का उत्तर होगा। 

5 मार्च को वित्तीय वर्ष 2025- 26 के बजट पर चर्चा होगी। 

6 मार्च को वित्तीय वर्ष 2025- 26 के बजट पर चर्चा और सरकार का उत्तर होगा और 2024 -25 के बजट के तृतीय अनुपूरक सदन में सरकार रखेगी। 

7 मार्च को 2025- 26 के बजट के अनुदान मांगों पर चर्चा और मतदान होगा। 

8 और 9 मार्च को शनिवार रविवार के कारण बैठक नहीं होगी। 

10 मार्च को वित्तीय वर्ष 2024 25 के तृतीय अनुपूरक बजट पर चर्चा और सरकार का उत्तर होगा।  विनियोग विधेयक सरकार पास करायेगी। 

11 मार्च, 12 मार्च और 13 मार्च को वित्तीय वर्ष 2025- 26 के बजट के अनुदानों की मांग पर चर्चा होगी और फिर मतदान भी होगा। 

14 मार्च से 16 मार्च होली के कारण बैठक नहीं होगी। 


होली के बाद इस तरह चलेगा सदन 

17 मार्च, 18 मार्च, 19 मार्च, 20 मार्च और 21 मार्च को वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट के अनुदान मांगों पर चर्चा और मतदान होगा। 

22 और 23 मार्च को शनिवार, रविवार होने के कारण बैठक नहीं होगी। 

24 मार्च को वित्तीय वर्ष 2025- 26 के बजट से संबंधित विनियोग विधेयक पर चर्चा और सरकार का उत्तर होगा। 

25 मार्च को राजकीय विधेयक और अन्य राजकीय कार्य होंगे। 

26 मार्च को गैर सरकारी संकल्प पर चर्चा होगी। 

27 मार्च को राजकीय विधेयक और अन्य राजकीय कार्य होंगे और 28 मार्च को गैर सरकारी संकल्प पर चर्चा होगी। 

28 फरवरी को छोड़कर शेष सभी कार्य दिवस में विधानसभा की कार्यवाही प्रश्न कल से शुरू होगी उसके बाद शून्य काल होगा और फिर ध्यान कर्षण में प्रश्नों का उत्तर होगा। 

संबंधित खबरें