ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

BIHAR: पाक गोलीबारी में शहीद SI इम्तियाज को अंतिम विदाई, बेटे ने कहा..प्राउड ऑफ यू पापा

शहीद BSF सब इंस्पेक्टर इम्तियाज को उनके पैतृक गांव छपरा के नारायणपुर में पूरे सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जनाजे में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी, जहां आंखें नम थीं और दिलों में देश के लिए गर्व और पाकिस्तान के लिए आक्रोश साफ झलक रहा था।

bihar
पाकिस्तान को सजा देने की मांग
© google
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BIHAR: पाक गोलीबारी में शहीद SI इम्तियाज को आज नम आंखों से अंतिम विदाई दी गयी। नारायणपुर गांव में गम और गुस्से का माहौल है। परिजनों ने पाकिस्तान को सजा देने की मांग की। शहीद के भाई ने कहा कि दुनिया के नक्शे से पाकिस्तान को मिटाने का अब वक्त आ चुका है। वही बेटे ने कहा..प्राउड ऑफ यू पापा


भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हुए BSF के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज को सोमवार को उनके पैतृक गांव नारायणपुर (छपरा) में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। अंतिम विदाई के दौरान गांव में गम और गुस्से का माहौल था। हजारों की भीड़ ने नम आंखों से देश के इस वीर सपूत को अंतिम सलामी दी। "भारत माता की जय" और "पाकिस्तान मुर्दाबाद" के नारों से पूरा गांव गूंज उठा।


शहीद के बेटे और भाई ने जताया गुस्सा

शहीद SI इम्तियाज के छोटे भाई मोहम्मद असलम ने कहा, “अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान को दुनिया के नक्शे से मिटा देना चाहिए। हमारे देश के जवानों को बार-बार शहीद किया जाता है, और हम सिर्फ सहन करते रहते हैं।


शहीद इम्तियाज के बेटे इमरान ने रोते हुए कहा, “आई एम प्राउड ऑफ यू पापा। आपने देश के लिए जान दी, इससे बड़ा गर्व और कुछ नहीं हो सकता। लेकिन मैं सरकार से अपील करता हूं कि पाकिस्तान को सख्त सजा दी जाए ताकि फिर कोई और बेटा अपने पिता को यूं ना खोए।” इमरान ने बताया कि अंतिम बार उनके पिता ने कहा था कि आतंकी हमले में वे घायल हो गए हैं और उनका पैर जख्मी है। इमरान फ्लाइट और फिर ट्रेन से जम्मू पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।


जनाजे में उमड़ा जनसैलाब, पत्नी बेहोश होकर गिरीं

शाम 4 बजे जनाजे की नमाज अदा की गई, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। जब शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, तो पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। पत्नी शाहीन अजिमा को दो दिन तक शहादत की सूचना नहीं दी गई थी। जैसे ही शव घर पहुंचा, वह बेसुध होकर गिर पड़ीं। घर के आंगन में शहीद का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां हर आंख नम थी और हर चेहरे पर गर्व।


दिल्ली से पटना, फिर छपरा लाया गया पार्थिव शरीर

मोहम्मद इम्तियाज का शव पहले दिल्ली से पटना एयरपोर्ट लाया गया। वहां विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, मंत्री श्रवण कुमार और मंत्री नितिन नवीन सहित कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। तेजस्वी यादव ने इस मौके पर कहा, “इम्तियाज ने यह संदेश दिया है कि देश सेवा जाति और धर्म से ऊपर है।


18 दिन पहले लौटे थे ड्यूटी पर, और अब लौटे तिरंगे में लिपटकर

परिवार के मुताबिक, ईद के मौके पर SI इम्तियाज घर आए थे और 18 दिन पहले ही ड्यूटी पर वापस लौटे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उनकी आखिरी विदाई होगी। आतंकियों के हमले में घायल होने के बाद उनकी हालत ठीक लग रही थी, लेकिन अचानक खबर आई कि वे शहीद हो गए।




टैग्स