ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar Land Survey: महिला CO के खेल को राजस्व विभाग के ACS ने पकड़ लिया, इसके बाद दिया यह दंड...

Bihar Land Survey: बिहार की एक महिला CO के खेल को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के ACS ने पकड़ लिया, इसके बाद दंड दिया गया है.

Bihar Land Survey,bihar news, patna news, today bihar news, bihar samachar, nitish kumar, बिहार भूमि सर्वेक्षण
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Land Survey: बिहार में अंचल अधिकारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे. सरकार की तमाम कोशिश विफल हो जा रही, लेकिन दाखिल खारिज केस को निबटाने में अंचल अधिकारी लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव ने एक महिला अंचल अधिकारी के खेल को पकड़ा. महिला सीओ पांच महीने से अधिक समय से दाखिल खारिज के आवेदन को दबाकर बैठी थी. एसीएस की समीक्षा में मामला पकड़ा गया. इसके बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने महिला अंचल अधिकारी चेतावनी दिया है.

दरअसल, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव ने 17 सितंबर 2024 को समीक्षा की थी. इस दौरान कैमूर जिले के भगवानपुर के अंचलाधिकारी अपर्णा कुमारी का प्रदर्शन खराब पाया गया . इसके बाद विभागीय स्तर पर आरोप पत्र गठित की गई. अंचल अधिकारी अपर्णा कुमारी के खिलाफ दाखिल खारिज आवेदन को 158 दिनों तक लंबित रखने, समेत कई गंभीर आरोप लगे थे. 

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने कैमूर जिले के भगवानपुर के अंचलाधिकारी अपर्णा कुमारी से इस लापरवाही के लिए स्पष्टीकरण की मांग की. महिला अधिकारी ने जो जवाब दिया वो संतोषजनक नहीं पाया गया. इसके बाद राजस्व विभाग ने महिला सीओ अपर्णा कुमारी को चेतावनी का दंड दिया है. इसी के साथ विभागीय कार्यवाही को समाप्त करने का आदेश जारी किया गया है.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता