ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar Land Survey: ताबड़तोड़ रिजाइन... नौकरी छोड़कर भागने का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा, भूमि सर्वेक्षण कर्मी क्यों दे रहे इस्तीफा...

Bihar Land Survey: भूमि सर्वेक्षण कर्मियों का नौकरी छोड़ने का सिलसिलाजारी है. 14 जनवरी को दस सर्वे कर्मियों ने इस्तीफा दिया था, 15 को 5 अमीन-कानूनगो ने छोड़ी नौकरी.

Bihar Land Survey,bihar news, patna news, today bihar news, bihar samachar, nitish kumar, बिहार भूमि सर्वेक्षण
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Land Survey: बिहार में भूमि सर्वेक्षण कर्मियों का नौकरी छोड़कर जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. 14 जनवरी को ही दस सर्वे कर्मियों ने इस्तीफा दिया था. इसके बाद अगले दिन एक बार फिर से 5 भूमि सर्वेक्षण में लगे अमीन-कानूनगो ने नौकरी छोड़ दी है. किशनगंज, लखीसराय़ और बांका के सर्वे कर्मियों ने इस्तीफा दिया है. 

निदेशक ने स्वीकार किया इस्तीफा

भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशक ने 15 जनवरी को किशनगंज, लखीसराय़ और बांका के पांच सर्वे कर्मियों के इस्तीफे को स्वीकार किया है. किशनगंज बंदोबस्त कार्यालय में पदस्थापित सर्वेक्षण अमीन प्रकाश रजक, लखीसराय बंदोबस्त कार्यालय में पदस्थापित विशेष सर्वेक्षण अमीन अभिषेक कुमार, सौरभ मंडल और मनीष कुमार पटेल का इस्तीफा मंजूर किया गया है. वहीं, बांका में पदस्थापित विशेष सर्वेक्षण कानूनगो अमरेंद्र कुमार चौधरी का इस्तीफा मंजूर किया गया है.भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशक जे.प्रियदर्शिनी ने कहा है कि अगर जांच में आपका शैक्षणिक प्रमाण पत्र फर्जी पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. 

बेगूसराय के सात कर्मियों ने दिया इस्तीफा

बेगूसराय बंदोबस्त कार्यालय में पदस्थापित सात विशेष सर्वेक्षण अमीन और लिपिक ने त्यागपत्र दे दिया है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय ने त्यागपत्र स्वीकृत किया है. विभाग के पत्र में कहा गया है कि आपका त्यागपत्र विश्वविद्यालय या संस्थान से प्राप्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र के सत्यापन के आधार पर प्रभावित होगा.अगर शैक्षणिक प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.बेगूसराय के जिन विशेष सर्वेक्षण अमीन और लिपिक का त्यागपत्र स्वीकृत किया गया है ,उनमें मोनिका तिवारी, प्रिंसी विश्वकर्मा, काजल द्विवेदी, दीपक कुमार आर्य, खुशबू कुशवाहा, मनीषा कुमारी, संतोष कुमार शामिल हैं. वही कटिहार बंदोबस्त कार्यालय से मोहम्मद ग़ालिब अंसारी कानूनगो का त्यागपत्र स्वीकृत किया गया है . बकि शेखपुरा के बंदोबस्त पदाधिकारी कार्यालय से दो विशेष सर्वेक्षण अमीन मधु शुक्ला और खुशबू राजभर ने त्यागपत्र दे दिया है.  

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता