ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar News: पटना जिले के CO का सबसे खराब परफॉरमेंस...रैंकिंग में नीचे से टॉप, बिहार के बेहतर 5 और फिसड्डी 5 अंचलों के बारे में जानें....

Bihar Land Survey: दिसंबर 2024 के लिए बिहार के सभी अंचल अधिकारियों का रिपोर्ट कार्ड जारी किया है . अंचल अधिकारियों के 9 कार्यों की समीक्षा कर रैंकिंग जारी की जाती है. परिमार्जन प्लस के लिए सबसे अधिक 25 फीसदी अंक दिए जाते हैं.

Bihar Land Survey,Ranking of Bihar CO, anchal of Patna district, revenue and land department
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Land Survey:  बिहार में भूमि सर्वेक्षण के बीच राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग अंचलाधिकारियों की ग्रेडिंग जारी कर रहा है. विभाग ने दिसंबर 2024 के लिए बिहार के सभी अंचल अधिकारियों का रिपोर्ट कार्ड जारी किया है . रिपोर्ट कार्ड में अंचल अधिकारियों के 9 कार्यों की समीक्षा कर रैंकिंग जारी की जाती है. परिमार्जन प्लस के लिए सबसे अधिक 25 फीसदी अंक दिए जाते हैं. मुजफ्फरपुर के पारू अंचल को बिहार में पहला स्थान मिला है. सबसे फिसड्डी अंचल पटना जिले का बिहटा है. बिहटा अंचल को नीचे से पहला स्थान मिला है. 

पारू अंचल को मिला पहला स्थान 

सबसे अच्छा काम करने वाले पांच अंचलों की बात करते हैं. दिसंबर 2024 की रिपोर्ट कार्ड में मुजफ्फरपुर के पारु अंचल को पहला स्थान मिला है. वहीं, वैशाली के पातेपुर दूसरे नंबर पर रहा है. बांका का फूलीडूमर को तीसरा स्थान, वैशाली के महुआ को चौथा और सिवान के हसनपुर को ऊपर से पांचवा स्थान मिला है.

सबसे खराब परफॉरमेंस वाले पांच अंचलों में तीन पटना जिले का..  

सूबे के 534 अंचलों की जारी परफॉरमेंस रिपोर्ट में सबसे खराब प्रदर्शन पटना जिले के बिहटा अंचल का रहा. जबकि पटना जिले के दानापुर अंचल को 533 वां नंबर यानि नीचे से दूसरा स्थान मिला है. नवादा के अकबरपुर को 532, पटना के ही नौबतपुर को 531वां स्थान मिला है. कटिहार के कदवा अंचल को 530 स्थान, यानि नीचे से पांचवा स्थान हासिल हुआ है. सबसे खास बात यह की खराब प्रदर्शन करने वाले अंचलों में नीचे से पांच में अकेले पटना जिले के तीन अंचल बिहटा, नौबतपुर और दानापुर शामिल है. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता