ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar Land Survey: नौकरी छोड़ने का सिलसिला जारी...दो दिनों में 63 सर्वे कर्मियों का त्यागपत्र मंजूूर, विभाग ने दिया NOC, क्यों छोड़ रहे काम ?

Bihar Land Survey: बिहार में भूमि सर्वेक्षण के बीच सर्वे कर्मी नौकरी छोड़कर भाग रहे. अब तक सैकड़ों सर्वे कर्मियों ने इस्तीफा दे दिया है. 27-28 जनवरी को 63 अमीनों ने नौकरी छोड़ी है.

Bihar Land Survey,bihar news, patna news, today bihar news, bihar samachar, nitish kumar, बिहार भूमि सर्वेक्षण
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Land Survey:  बिहार में भूमि सर्वेक्षण के बीच सर्वे कर्मी नौकरी छोड़कर जा रहे. यह सिलसिला लगातार जारी है. 27-28 जनवरी को भी 49 भूमि सर्वेक्षण कर्मियों को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने एनओसी दिया है. बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में इन सभी का चयन हुआ है. लिहाजा काउसिंसिंग में भाग लेने के लिए विभाग ने अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया है. वहीं 27-28 जनवरी को 14 सर्वेक्षण कर्मियों ने नौकरी छोड़ दी है. भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय ने इन सभी का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है. 

भागलपुर बंदोबस्त पदाधिकारी की अनुशंसा पर जिले में कार्यरत पांच विशेष सर्वेक्षण अमीनों का त्यागपत्र स्वीकृत किया गया है . भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय ने त्यागपत्र स्वीकृत किया है. निदेशक ने यह भी कहा है कि अगर आपके प्रमाण पत्र के सत्यापन प्रतिवेदन में शैक्षणिक प्रमाण पत्र फर्जी पाया जाता है तब नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी . वहीं 27 जनवरी को सहरसा के जिला बंदोबस्त पदाधिकारी की अनुशंसा पर विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी का त्यागपत्र स्वीकृत किया गया है.वहीं, अररिया एवं जमुई के बंदोबस्त पदाधिकारी की अनुशंसा पर 8 विशेष सर्वेक्षण अमीन का त्यागपत्र भी स्वीकृत किया गया है .

28 जनवरी को पश्चिम चंपारण के बंदोबस्त पदाधिकारी के अनुशंसा पर 24 विशेष सर्वेक्षण कर्मियों को अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत किया गया है. इन सभी का चयन बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में हुआ है. काउंसलिंग के लिए इन सभी को अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया गया है. वहीं 28 जनवरी को ही अरवल के बंदोबस्त पदाधिकारी की अनुशंसा पर 25 भू सर्वेक्षण कर्मियों को अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत किया गया है.  इन सभी का भी चयन बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा के लिए हुआ है.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता