ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar Land Survey: जमीन सर्वे से जुड़े आपके 16 सवालों को सुलझाएगी बिहार सरकार, विभाग ने कर ली ये बड़ी तैयारी; सभी कन्फ्यूजन होंगे दूर

PATNA: बिहार में चल रहे भूमि सर्वेक्षण को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं। जैसे, जमीन के कागजात नहीं होने पर क्या करें? वंशावली कैसे तैयार करें? आदि। इन सवालों के जवाब पाने के लिए

Bihar Land Survey: जमीन सर्वे से जुड़े आपके 16 सवालों को सुलझाएगी बिहार सरकार, विभाग ने कर ली ये बड़ी तैयारी; सभी कन्फ्यूजन होंगे दूर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में चल रहे भूमि सर्वेक्षण को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं। जैसे, जमीन के कागजात नहीं होने पर क्या करें? वंशावली कैसे तैयार करें? आदि। इन सवालों के जवाब पाने के लिए लोग राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का रुख कर रहे हैं।


विभाग देगा इन सवालों का जवाब

लोगों के सवालों को देखते हुए विभाग ने 16 महत्वपूर्ण सवालों का एक सेट तैयार किया है। इन सवालों में जमीन के कागजात, सरकारी जमीन, गैर-मजरूआ जमीन, वंशावली, दाखिल-खारिज आदि सभी विषय शामिल हैं। इन सवालों के सटीक जवाबों वाली एक मार्गदर्शिका तैयार की जा रही है।


मार्गदर्शिका का प्रकाशन कब?

यह मार्गदर्शिका अगले 10 दिनों में प्रकाशित हो जाएगी। इसे विभाग की वेबसाइट, सोशल मीडिया, अंचल कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इससे लोगों को जमीन संबंधी सभी जानकारी एक ही जगह मिल सकेगी। राजस्व विभाग द्वारा जारी की जाने वाली यह मार्गदर्शिका बिहार के लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। इससे जमीन संबंधी विवादों को कम करने में मदद मिलेगी।


समस्या का होगा समाधान 

इस मार्गदर्शिका में जमीन के वैध कागजात, सरकारी जमीन पर कब्जा, गैर-मजरूआ जमीन पर निर्माण, कागजात न होने पर विकल्प, बकास्त जमीन, वंशावली तैयार करने की प्रक्रिया, दाखिल-खारिज समेत अन्य सवालों के जवाब होंगे। लोगों को जमीन संबंधी जानकारी आसानी से मिल सकेगी। जिससे जमीन सर्वे में आ रही समस्याओं का समाधान होगा और लोगों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।