ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

BIHAR NEWS : बिहार सरकार के मंत्री नीरज बब्लू के बेटे की चेन-नकदी ले भागा कर्मी, जानिए क्या है आरोपी का नाम

BIHAR NEWS : बिहार सरकार के मंत्री और भाजपा नेता के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद हड़कंप का माहौल कायम हो गया। इनके घर से बेटे की सोने की चेन और कुछ नकदी लेकर एक कर्मी फरार हो गया है।

BIHAR NEWS
मंत्री नीरज बब्लू
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार सरकार के मंत्री और भाजपा नेता के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद हड़कंप का माहौल कायम हो गया। इनके घर से बेटे की सोने की चेन और कुछ नकदी लेकर एक कर्मी फरार हो गया है। इसके बाद थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। हालांकि,बाद में मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई गई है। 


दरअसल, छातापुर विधायक और भाजपा नेता सह बिहार सरकार में पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह के बेटे राजवर्धन सिंह की सोने की चेन और 70 हजार नकद लेकर उनका कर्मी फरार हो गया। यह घटना तीन दिन पहले की बताई जा रही है। यह घटना विधायक के सरकारी आवास एमएलए क्वार्टर वीरचंद पटेल मार्ग स्थित आवास संख्या 13/14 में हुई है। यह घटना चार फरवरी को हुई है। 


बताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम को लेकर मंत्री नीरज बब्लू के निजी सहायक कमलेश कुमार मिश्र ने कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया है। उन्होंने यह आरोप सहरसा जिले के सोनवर्षा के रहने वाले मंत्री के कर्मी गोपी कुमार पर लगा है। एफआईआर के मुताबिक ढाई भर के सोने की चेन गायब है। इसके साथ ही 70 हजार नकद लेकर फरार हो गए। 


इधर, केस दर्ज कर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थानेदार राजन कुमार ने केस दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। अब इस मामले को लेकर सहरसा पुलिस से भी संपर्क किया गया है। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल जारी है।