ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : लड़की के साथ कर रहा था अश्लील हरकत, असलियत जान पुलिस के भी उड़े होश

PATNA : पटना से भागलपुर जा रहे एक युवक ने दिल्ली की एक लड़की को एक तस्कर के चंगुल से बचाया है. बिहार में यह हैरान करने वाला मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि दिल्ली की एक लड़की

बिहार : लड़की के साथ कर रहा था अश्लील हरकत, असलियत जान पुलिस के भी उड़े होश
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : पटना से भागलपुर जा रहे एक युवक ने दिल्ली की एक लड़की को एक तस्कर के चंगुल से बचाया है. बिहार में यह हैरान करने वाला मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि दिल्ली की एक लड़की को तस्करी के लिए ले जा रहे युवक की पोल तब खुली जब वह उस लड़की के साथ अश्लील हरकत कर रहा था और एक लड़के ने इसका विरोध किया. इस दौरान एक हैरान करने वाली बात सामने आई है कि किशोरियों को झांसे में रखकर दिल्ली से लाया जाता है और उसे बांग्लादेश भेज दिया जाता है.


खबरों की मानें तो पटना से भागलपुर जा रहे एक लड़के ने वेक लड़की ने दिल्ली की एक लड़की को बचा लिया है. इस दौरान लड़का जेनरल बोगी में ही सफर कर रहा था. बताया जा रहा है कि युवक की नजर बोगी में एक किशोरी पर पड़ी जो बेहद सहमी  हुई लग रही थी. उसके बदन पर ढंग के कपड़े नहीं थे लेकिन वो किसी अच्छे घर की लड़की लग रही थी. उसके पास ही एक लड़का बैठा था, जो उसके साथ यात्रा कर रहा था. बाद में पास बैठा लड़का उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा. 


इसके बाद भागलपुर जा रहे युवक ने उस लड़के से इस संबंध में पूछताछ किया तो लड़के ने खूद को उस लड़की का रिश्तेदार बताया जबकि लड़की ने उसको अपना दोस्त बताया. लड़का लगातार झूठ बोल रहा था. इस बीच जब बात बढ़ी तो गश्ती में आये जवानों को पूरी जानकारी दी गयी. आरपीएफ की पूछताछ में ये खुलासा हुआ कि किशोरी को झांसा देकर दिल्ली से ले जाया जा रहा था. लड़के को हिरासत में ले लिया गया जिसके बाद एक और जानकारी सामने आई कि उस लड़के पर दिल्ली में भी केस दर्ज है. इस तरह समय रहते उस लड़की को तस्करी से बचाया जा सका.

टैग्स