ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बिहार : खनन अधिकारियों पर पत्थर से हमला, 8 ट्रैक्टरों को छुड़ा ले गए माफिया; जानिए क्या है पूरी बात

PATNA : बिहार में पुलिस पर हमले का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं अपराधी या बदमाश किस्म के लोगों के तरफ से पुलि

बिहार : खनन अधिकारियों पर पत्थर से हमला, 8 ट्रैक्टरों को छुड़ा ले गए माफिया; जानिए क्या है पूरी बात
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में पुलिस पर हमले का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं अपराधी या बदमाश किस्म के लोगों के तरफ से पुलिस टीम पर हमला न किया गया हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला एनएच-80 पर साधु मठिया के पास शुक्रवार को खनन विभाग की टीम ने गिट्टी ढुलाई में लगे ओवरलोड आठ ट्रैक्टरों व ट्रकों को जब्त किया। 


वहीं, इन वाहनों पर करीब 250 एमटी ढुलाई का आरोप था खनन अधिकारी केशव कुमार पासवान के नेतृत्व में महेश मणि सिंह व संतोष झा पुलिस बल के साथ गाड़ियों की धर-पकड़ के लिए एनएच पर खड़े थे। इसी बीच कुछ लोगों ने खनन विभाग की टीम के साथ झड़प शुरू कर दी। इसी दौरान बीच-बचाव करने में लकड़कोल निवासी अमरजीत यादव घायल हो गये। 


वहीं, इस सूचना मिलते ही एसडीएम अशोक कुमार मंडल व एसडीपीओ शिवानंद सिंह पीरपैंती थाना पहुंचे। जहां खनन पदाधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान गाड़ी मालिकों ने हमला कर दिया।  हमले से बचने के लिए वे टीम के साथ थाना पहुंच गये। उधर, सभी जब्त गाड़ियों को पासिंग गिरोह ने भगा दिया है। 


इधर, लकड़कोल निवासी अमरनाथ यादव ने पीरपैंती थाना में आवेदन देकर आरोप लगाते हुए बताया कि वह स्कॉर्पियो से महादेवगंज अपनी बेटी की ससुराल जा रहे थे। साधु मठिया के पास खनन पदाधिकारी बीच सड़क पर अपनी गाड़ी रोके हुए थे। अधिकारियों ने गाड़ी का फाटक खोल कर उनके साथ गाली-गलौज कर बेरहमी से मारपीट की। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गये. सूचना पाकर परिजनों ने उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज रेफर किया गया है।