ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

Wrestler Vivekanand Singh Passes Away: 'बिहार केसरी' विवेका पहलवान की मौत, हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती; देर रात ली अंतिम सांस

Vivekanand Singh Death: बिहार केसरी पहलवान विवेकानंद सिंह को 27 मार्च को हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पटना के आरोग्य अस्पताल में 2 अप्रैल की देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली.

Wrestler Vivekanand Singh Passes Away
Wrestler Vivekanand Singh Passes Away
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Wrestler Vivekanand Singh Passes Away: बिहार के मशहूर पहलवान 'बिहार केसरी' विवेकानंद सिंह का निधन हो गया। उन्होंने पटना के आरोग्य अस्पताल में 2 अप्रैल की देर रात अंतिम सांस ली।विवेकानंद सिंह को 27 मार्च को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके और बुधवार को देर रात उनका निधन हो गया। 


जानकारी हो कि, विवेकानंद सिंह बिहार के प्रसिद्ध कुश्ती पहलवानों में से एक थे और उन्हें 'बिहार केसरी' की उपाधि से सम्मानित किया गया था। उन्होंने अपने कुश्ती करियर में कई बड़े मुकाबले जीते और राज्य का नाम रोशन किया। उनके निधन से खेल जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है। 


वहीं, पहलवान विवेकानंद सिंह के पार्थिव शरीर को आज गुरुवार को उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके साथ ही इनके निधन पर राज्य के कई खेल और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। बता दें कि पहलवान विवेकानंद सिंह रिश्ते में मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह के भाई थे। 


इधर, इनके निधन पर आरजेडी एमएलसी कार्तिक कुमार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा कि बिहार केसरी विवेकानंद सिंह का दुखद देहांत दिनांक 02.04.2025 को रात्रि 11:30 बजे हृदयगति रुक जाने से हो गया। उनका अंतिम संस्कार दिनांक 03.04.2025 सुबह 9 बजे नदावा के बाढ़ स्थित गंगा तट पर किया जाएगा। आपसे अनुरोध है कि अंतिम यात्रा में शामिल हो दिवंगत आत्मा की चिर शांति हेतु प्रार्थना करें।