ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार से गुजर रहा है ट्रफ लाइन, 9 मई तक 17 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश के आसार

PATNA : बिहार के पूर्वी हिस्से से लेकर तमिलनाडु के बीच ट्रफ लाइन गुजर रही है, जिसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी है. 9 मई तक पटना समेत अन्य कई जिलों में मौसम समान्य रहेगा.

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार के पूर्वी हिस्से से लेकर तमिलनाडु के बीच ट्रफ लाइन गुजर रही है, जिसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी है.  9 मई तक पटना समेत अन्य कई जिलों में मौसम समान्य रहेगा. वहीं साइक्लोन सर्किल और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बिहार के 17 जिलों में 9 मई तक बारिश के आसार बने हुए हैं.

मौसम विभाग ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है. वहीं पटना सहित अन्य 21 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान चक्रवाती हवाओं की वजह से शुष्त स्थानों पर भी तेज हवा के साथ ही हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं.

देश के मैदानी हिस्सों में तीन सिस्टम बना हुआ है, जिसमें बिहार के पूर्वी हिस्से से लेकर तमिलनाडु के बीच तक ट्रफ लाइन बनी है, जो उत्तर प्रदेश के तटवर्ती क्षेत्रों से गुजर रही है. वहीं दूसरा दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान में ऊपरी हवाओं में चक्रवात बनने के साथ ही दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश में भी ऊपरी हवाओं में चक्रवात बना हुआ है. जबकि तीसरा हरियाणा पंजाब के ऊपरी क्षेत्र में चक्रवाती हवाओं का असर बना हुआ है.