ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार के विधान पार्षदों को कल मिलेगा नया आशियाना, सीएम नीतीश करेंगे उद्घाटन

PATNA : बिहार के विधान पार्षदों के लिए बनाए गए नए आवास का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करने जा रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार कल यानी सोमवार को विधान पार्षदों के आवास क

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के विधान पार्षदों के लिए बनाए गए नए आवास का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करने जा रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार कल यानी सोमवार को विधान पार्षदों के आवास का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर विधान परिषद के सभापति मो हारुन रशीद, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के साथ-साथ भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद रहेंगे। 


बिहार के एमएलसी को अब नए हाइटेक सरकारी डुप्लेक्स में रहने का मौका मिलेगा. 116.42 करोड़ रुपए की लागत से आर ब्लॉक सरकारी कॉलोनी में 75 में से 55 डुप्लेक्स बनकर तैयार हैं. 3681 वर्गफीट क्षेत्रफल और 6 बेड रूम वाले इन डुप्लेक्स को विधान पार्षदों को सौंपा जाएगा. भवन निर्माण मंत्री डाॅ. अशोक चौधरी ने जानकारी दी कि राज्य के 75 एमएलसी के लिए सरकारी डुप्लेक्स का निर्माण किया गया है. जिसका उद्घाटन सोमवार को सीएम नीतीश करेंगे. 


विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 55 फ्लैट का निर्माण पूरा हो चुका है. दिसंबर तक बाकी कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. सभी का अत्याधुनिक तरीके से निर्माण किया जा रहा है.