ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

16 जिलों के गुरुजी का वेतन कटेगा, शिक्षा विभाग नो वर्क नो पे को लेकर सख्त

PATNA : काम नहीं तो वेतन नहीं यानी नो वर्क नो पे शिक्षा विभाग में अब इस नियम पर सख्ती से अमल करना शुरू कर दिया है। शिक्षा विभाग की तरफ से 16 जिलों के ऐसे शिक्षकों का वेतन काटने का

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : काम नहीं तो वेतन नहीं यानी नो वर्क नो पे शिक्षा विभाग में अब इस नियम पर सख्ती से अमल करना शुरू कर दिया है। शिक्षा विभाग की तरफ से 16 जिलों के ऐसे शिक्षकों का वेतन काटने का फैसला लिया गया है जो ड्यूटी से गायब पाए गए। 

25 अक्टूबर को शिक्षा विभाग की तरफ से हाई स्कूलों में औचक निरीक्षण किया गया था जिस दौरान 16 जिलों में ड्यूटी से गायब रहने वाले कुल 56 शिक्षकों का वेतन काटने का फैसला किया गया है। विभाग ने कुल 68 स्कूलों में औचक निरीक्षण किया था। 

माध्यमिक शिक्षा निदेशक गिरिवर दयाल सिंह ने 16 जिलों डीईओ को आदेश दिया है कि गैरहाजिर रहने वाले शिक्षकों का वेतन काटा जाए। रोहतास जिले में सबसे ज्यादा 11 शिक्षक ड्यूटी से गायब मिले थे जबकि पटना में तीन भागलपुर में तीन अररिया में 7 और भोजपुर में 4 शिक्षक ड्यूटी से गायब थे।