ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : सिपाही की मौत से हाहाकार, पंचायत चुनाव में ड्यूटी के बाद लौट रहे थे घर

SAMASTIPUR : बिहार में इन दिनों पंचायत चुनाव हो रहा है. इलेक्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गए हैं. इसी कड़ी में एक ताजा खबर समस्तीपुर जिले से सामने आई है. पंचा

बिहार : सिपाही की मौत से हाहाकार, पंचायत चुनाव में ड्यूटी के बाद लौट रहे थे घर
First Bihar
3 मिनट

SAMASTIPUR : बिहार में इन दिनों पंचायत चुनाव हो रहा है. इलेक्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गए हैं. इसी कड़ी में एक ताजा खबर समस्तीपुर जिले से सामने आई है. पंचायत चुनाव में ड्यूटी कर लौट रहे एक सिपाही की अचानक मौत हो गई है. मौत के बाद सिपाही के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


बिहार : सिपाही की मौत से हाहाकार, पंचायत चुनाव में ड्यूटी के बाद लौट रहे थे घर


घटना समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना का है. उजियारपुर थाने में तैनात सिपाही मो. जसीम खान की मौत हो गई है. मृतक सिपाही मो. जसीम खान मूल रूप से बिहार के ही  दरभंगा जिले के जमालपुर के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि मो. जसीम खान पंचायत चुनाव में ड्यूटी कर लौट रहे थे. इस दौरान अचानक से उनकी तबीयत खराब हो गई और पल भर में उन्होंने दम तोड़ दिया. 


बिहार : सिपाही की मौत से हाहाकार, पंचायत चुनाव में ड्यूटी के बाद लौट रहे थे घर


मो. जसीम खान के सहयोगी पुलिसकर्मी उन्हें आनन-फानन में उजियारपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि मो. जसीम खान 6 महीने से उजियारपुर थाने में तैनात थे.


दलसिंहसराय पुलिस इंस्पेक्टर उमाशंकर राय ने बताया कि जसीम सुबह करीब 6 बजे थाना परिसर में ही किसी सिपाही के साथ बातचीत कर रहे थे. बात करते समय ही अचानक वे जमीन पर गिर गए. इससे थाने में अफरातफरी मच गयी. पूछताछ करने पर उन्होंने पेट व सीने में तेज दर्द की जानकारी देने के साथ डॉक्टर के पास ले चलने का आग्रह किया. उसके बाद उजियारपुर थाना के अन्य सिपाहियों ने उन्हें इलाज के लिए आननफानन में एम्बुलेंस मंगाया और सीएचसी उजियारपुर ले जाने का प्रयास किया. बताया जाता है कि अस्पताल पहुंचने के पूर्व रास्ते ही में जसीम ने दम तोड़ दिया. 


बिहार : सिपाही की मौत से हाहाकार, पंचायत चुनाव में ड्यूटी के बाद लौट रहे थे घर


पुलिस केंद्र में जवान जसीम खान के पाॢथव शरीर को शोक सलामी दी गई. मौके पर पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष सुबोध कुमार, मंत्री अजय कुमार, सुबोध कुमार रजक, अकेंद्र राम, रंजन कुमार रंजन, अमित कुमार महतो, फरमान आलम, आस्था राय समेत काफी संख्या में जवान मौजूद रहे.