ब्रेकिंग
पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तार

बिहार के राज्यपाल के लिए अब नहीं होगा ’महामहिम’ संबोधन का इस्तेमाल, राजभवन से जारी हुआ आदेश

PATNA : किसी भी देश में सबसे बड़ा संवैधानिक पद राष्ट्रपति का होता है। ठीक उसी इस तरह राज्यों में सबसे बड़ा संवैधानिक पद राज्यपाल का होता है। इनके संबोधन को लेकर अबतक महामहिम का उपयो

बिहार के राज्यपाल के लिए अब नहीं होगा ’महामहिम’ संबोधन का इस्तेमाल, राजभवन से जारी हुआ आदेश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : किसी भी देश में सबसे बड़ा संवैधानिक पद राष्ट्रपति का होता है। ठीक उसी इस तरह राज्यों में सबसे बड़ा संवैधानिक पद राज्यपाल का होता है। इनके संबोधन को लेकर अबतक महामहिम का उपयोग किया जाता रहा है। लेकिन,अब इस संबोधन को लेकर बिहार के राज्यपाल सचिवालय के तरफ से जो पत्र जारी किया गया है। उसमें इसको बदलने का प्रस्ताव रखा गया है। 


दरअसल, राज्यपाल सचिवालय (बिहार ) के तरफ से जो पत्र जारी किया गया है। उसमें कहा गया है कि - अब तक राज्यपाल को लेकर उनके संबोधन में महामहिम शब्द का उपयोग किया जाता था। लेकिन अब महामहिम शब्द का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। इसको को लेकर राज्यपाल सचिवालय के तरफ से पत्र भी जारी कर दिया है। 


राज्यपाल सचिवालय की तरफ से जो पत्र जारी किया गया है उसमें साफ तौर पर कहा गया है कि - अब बिहार के राज्यपाल को महामहिम के स्थान पर माननीय राज्यपाल के नाम से संबोधन किया जाएगा। इसके साथ ही राज्य्पाल के नाम के आगे श्री अथवा श्रीमती का प्रयोग किया जाएगा। हालांकि विशेष परिस्थिति में केवल विदेश के राजनायकों के साथ शिष्टाचार भेंट आदि में महामहिम शब्द का प्रयोग किया जा सकेगा। लेकिन सरकारी टिप्पणी में महामहिम के स्थान पर अब माननीय राज्यपाल का प्रयोग किया जाएगा।


इसके साथ ही अबतक जो राज्यान्तर्गत सभी प्रकार के कार्यक्रमों के लिए "His Excellecncy" लिखा या कहा जाता था। अब उसकी जगह पर 'Hon'ble' अथवा 'माननीय' शब्द का प्रयोग किया जाएगा। विशेष परिस्थिति में केवल विदेश के राजनायिकों के साथ Interaction ( शिष्टाचार भेंट) आदि के समय His Excellecncy का प्रयोग किया जाएगा। इसके आलावा सभी प्रकार के सरकारी टिप्पणी में महामहिम के स्थान पर 'माननीय राज्यपाल का प्रयोग किया जाए।