ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

बिहार के क्वारंटाइन सेंटर में शिक्षकों के साथ रसोइयों की लगी ड्यूटी, सरकार ने सभी डीएम को दिया निर्देश

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी को रोकने के लिए कई बड़े फैसले लिए जा रहे हैं. इसके साथ ही इस संक्रमण की रोकथाम को लेकर क्वारंटाइन सेंटर में विधि व्यवस्था को कायम करने की कोशिश

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी को रोकने के लिए कई बड़े फैसले लिए जा रहे हैं. इसके साथ ही इस संक्रमण की रोकथाम को लेकर क्वारंटाइन सेंटर में विधि व्यवस्था को कायम करने की कोशिशें की जा रही है. बिहार सरकार ने अब शिक्षकों के साथ-साथ सभी रसोइयों की ड्यूटी भी क्वारंटाइन सेंटर में लगाने का निर्णय लिया है.इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से सभी जिलों के डीएम और जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश जारी किये गए हैं.


शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आर के महाजन की ओर से सभी जिलों के डीएम और जिला शिक्षा पदाधिकारी को यह पत्र जारी किये गए हैं. इस पत्र के मुताबिक राज्य के सभी विद्यालओं स्थित क्वारंटाइन सेंटर में सहयोग के लिए शिक्षक उपस्थित रहेंगे. शिक्षकों के साथ-साथ अब रसोइयों की भी ड्यूटी यहां लगाई गई है. सभी शिक्षक अपने विधालयों में उपस्थित रहेंगे. ट्रांसपोर्ट सर्विस बंद रहने के कारण दिव्यांग शिक्षकों को स्कूल जाने में परेशानी होगी. इसलिए वे अपने आसपास स्थित सरकारी विद्यालओं में अपना योगदान देंगे.


प्राइमरी और मिडिल स्कूल में कार्यरत रसोइयों को विद्यालय में बने क्वारंटाइन सेंटर में खाना बनाने और परोसने के लिए ड्यूटी लगाई गई है. वे इस काम में अपना सहयोग देंगे. टोले में कार्यरत शिक्षा सेवक और शिक्षा सेवक तामिली मरकज को भी आवश्यकतानुसार क्वारंटाइन सेंटर से जुड़े कामों में लगाए जाने का निर्देश जिलाधिकारियों को दिया गया है.




बिहार के क्वारंटाइन सेंटर में शिक्षकों के साथ रसोइयों की लगी ड्यूटी, सरकार ने सभी डीएम को दिया निर्देश

टैग्स