ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

सुशील मोदी का निर्विरोध निर्वाचन तय, दूसरे उम्मीदवार का नामांकन खारिज

PATNA : बिहार से राज्यसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है. एनडीए उम्मीदवार के तौर पर बीजेपी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय हो गया

सुशील मोदी का निर्विरोध निर्वाचन तय, दूसरे उम्मीदवार का नामांकन खारिज
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार से राज्यसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है. एनडीए उम्मीदवार के तौर पर बीजेपी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय हो गया है. अब महज औपचारिक एलान ही बाकी रह गया है क्योंकि दूसरे उम्मीदवार का नामांकन खारिज हो गया है. लिहाजा अब सुशील मोदी राज्यसभा जायेंगे.


राज्यसभा उपचुनाव को लेकर विपक्ष कन्फ्यूजन में रहा. उनकी ओर से किसी भी व्यक्ति को उम्मीदवार नहीं बनाया गया. हालांकि आरजेडी की ओर से दिवंगत नेता रामविलास पासवान की पत्नी रीना पासवान के नाम को लेकर चर्चा जरूर हुई थी कि अगर चिराग ऐसा चाहें तो तेजस्वी की पार्टी उनका समर्थन करेगी लेकिन लोजपा सुप्रीमो ने ऐसा करने से इनकार कर दिया.


शुक्रवार को राज्यसभा उपचुनाव के तहत उम्मीदवारों के नामांकन पत्र की स्क्रुटनी की गई. राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा की ओर से पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी और निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर श्याम नंदन प्रसाद यानी कि दो उम्मीदवार नामांकन किए गए थे. इन दोनों उम्मीदवारों के नामांकन पत्र की जांच की गई और सुशील कुमार मोदी का नामांकन वैध पाया गया. जबकि निर्दलीय प्रत्याशी श्याम नंदन प्रसाद द्वारा प्रस्तावक के रूप में एक भी व्यक्ति का नाम/ हस्ताक्षर अंकित नहीं रहने के कारण उनका नामांकन पत्र तकनीकी रूप से अवैध पाया गया. यानी कि उनका नॉमिनेशन खारिज कर दिया गया. आपको बता दें कि निर्वाचन आयोग द्वारा राज्यसभा के किसी भी उम्मीदवार के नामांकन के लिए 10 प्रस्तावक का होना जरूरी है.


निर्दलीय प्रत्याशी श्याम नंदन प्रसाद का नामांकन ख़ारिज होने के बाद सुशील कुमार मोदी ही एकमात्र उम्मीदवार रह गए हैं. यानी कि उनका राज्यसभा जाना लगभग तय हो गया है. आपको बता दें कि 3 दिसंबर नामांकन की अंतिम तिथि, 4 दिसंबर संवीक्षा यानी कि स्क्रुटनी की तिथि और 7 दिसंबर दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित है.