ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

पटना में भीषण रोड एक्सीडेंट, पति-पत्नी की स्पॉट डेथ, आधा दर्जन लोग जख्मी

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. पटना में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई है. लगभग आधा दर्जन लोग जख्मी बताये जा रहे हैं

पटना में भीषण रोड एक्सीडेंट, पति-पत्नी की स्पॉट डेथ, आधा दर्जन लोग जख्मी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. पटना में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई है. लगभग आधा दर्जन लोग जख्मी बताये जा रहे हैं. वहीं एक अन्य सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत की खबर सामने आ रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 




घटना राजधानी पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र की है, जहां रूपसपुर नहर रोड में एक भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ है. इस सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि दोनों मृतक पति-पत्नी हैं. जानकारी मिली है कि एक ऑटो पर सवार यात्री जा रहे थे. इस दौरान एक तेज रफ़्तार कार ने टक्कर मार दी. जिससे मौके पर ही दंपति की मौत हो गई. जबकि इस घटना में आधा दर्जन अन्य लोग जख्मी हो गए. जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. 


वहीं दूसरी ओर बिहार के बक्सर जिले में भी एक सड़क दुर्घटना हुई है. बक्सर में ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत हो गई है. मामला जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के रसेन गांव का है. मृतक युवक की पहचान रामजी साह (25) के रूप में की गई है.